Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

रतन टाटा कि फेवरेट कंपनी ने निवेशकों पर बरसाए पैसे, 1 लाख के बना दिए 8 लाख

रतन टाटा कि फेवरेट कंपनी ने निवेशकों पर बरसाए पैसे, 1 लाख के बना दिए 8 लाख

टाटा मोटर्स रतन टाटा के दिल के कितने करीब है, यह सब इतिहास के पन्नों पर दर्ज है. रतन टाटा की फेवरेट कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर्स गुरुवार को बाजार की गिरावट में भी रॉकेट की तेजी से भाग रहे हैं और रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए. गुरुवार को टाटा मोटर्स के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और इसका भाव 1084 रुपये के पार निकल गया है. ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स का शेयर अपने निवेशकों के लिए लगातार फायदे का सौदा साबित हो रहा है और बीते 5 साल में ही इसने निवेशकों को 633.67% की कमाई कराई है.

52-वीक के हाई पर शेयर

टाटा मोटर्स का शेयर गुरुवार को सुबह 9 बजे 1034 रुपये लेवल पर ओपन हुआ था. अपनी धमाकेदार शुरुआत के साथ ही महज डेढ़ घंटे के अंदर कारोबार के दौरान ये 1084 रुपये के पार निकल गया. सुबह 11.17 बजे पर टाटा मोटर्स का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेते हुए 1079 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, कारोबारी सत्र के दौरान शेयर ने 11.09 मिनट पर 1084 रुपए का रिकॉर्ड हाई भी बनाया है. कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो ये 3,56,895.62 करोड़ हो गया है.

1 लाख को बना दिया 8 लाख

टाटा ग्रुप की इस ऑटोमोबाइल कंपनी का शेयर अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है. इसकी परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो महज 5 साल में ही टाटा मोटर के शेयर में पैसे लगाने वाले निवेशकों को 633.81 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है. दूसरे शब्दों में समझें तो अगर 5 साल पहले अगर किसी निवेशक ने इस कंपनी के शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश किया होगा और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो उसका निवेश बढ़कर 8 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होगा.

नोमुरा ने इस टाटा स्टॉक को दी Buy रेटिंग

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने इस शेयर को लेकर अपने पूर्व में दिए गए टारगेट में बदलाव किया है. नोमुरा ने टाटा मोटर्स के शेयर को ‘Buy’ रेटिंग दी है और कहा है कि इस टाटा स्टॉक में अभी भी कमाई का मौका नजर आ रहा है. इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्म ने टाटा मोटर्स को 1,294 रुपये का नया टारगेट प्राइस दिया है.

Filed under Business

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.