click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: गुजरात में VHP की महिला कार्यकर्ता को सादिक खान ने दी धमकी, सड़क पर बाल नोचकर थप्पड़ मारे, FIR दर्ज
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > गुजरात में VHP की महिला कार्यकर्ता को सादिक खान ने दी धमकी, सड़क पर बाल नोचकर थप्पड़ मारे, FIR दर्ज
India

गुजरात में VHP की महिला कार्यकर्ता को सादिक खान ने दी धमकी, सड़क पर बाल नोचकर थप्पड़ मारे, FIR दर्ज

पीड़िता अपने मुँहबोले भाई गमन भरवाड़ के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तो शाम करीब साढ़े सात बजे केमिकल फैक्ट्री के पास सादिक मिला जिसने उनकी बाइक के आगे कार रोकी। महिला ने सादिक से पूछा कि उसने ये ऐसा क्यों किया तो सादिक ने उसके बाल पकड़ लिए और उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

Last updated: 2024/07/29 at 5:14 PM
One India News Team
Share
6 Min Read
SHARE

कच्छ के विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पर हुए हमले को अभी कुछ ही दिन हुए है और इसी बीच पाटन जिले से भी एक और गंभीर घटना सामने आई है। घटना गंभीर इस वजह से है, क्योंकि इस बार एक हिंदू संगठन से जुडी महिला कार्यकर्ता पर हमला किया गया है। पाटन जिले के सांतलपुर तहसील में सिधाड़ा गाँव की दुर्गा वाहिनी की स्वयंसेविका पर सादिक खान नाम के मुस्लिम लड़के ने हमला करके अगवा करने का प्रयत्न किया।

Contents
पीड़िता की बहन से बातसंगठनों ने की न्याय की माँग

जानकारी के मुताबिक, घटना पाटन जिले के सांतलपुर थाना क्षेत्र के सिंधरा गाँव में 27 जुलाई 2024 को घटी। पीड़िता की पहचान रामिलाबेन परमार के तौर पर हुई है। महिला अपने परिजनों के साथ ही गाँव में रहती है वहीं घटना का आरोपित सादिक खान भी उसी गाँव का है। पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक, प्राथमिकी में उसने कहा है कि काम करने के बाद जब वह अपने मुँहबोले भाई गमन भरवाड़ के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तो शाम करीब साढ़े सात बजे केमिकल फैक्ट्री के पास सादिक मिला जिसने उनकी बाइक के आगे कार रोकी। सादिक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। जब ऐसी हरकत पर महिला ने सादिक से पूछा कि उसने ये ऐसा क्यों किया तो सादिक ने बिना कोई जवाब दिए उसके बाल पकड़ लिए और उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

अचानक हुए हमले के बाद गमन भरवाड़ बीच में गिर गए और जब उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया गया। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान सादिक ने अपने साथ आए शख्स को कहा कि वो विहिप कार्यकर्ता को गाड़ी में डाले। उसने कहा, “इसे गाड़ी में डालो, आज ये जान से मरेगी।” बाद में वो लोग भाग गए। शिकायत के मुताबिक, वहाँ से जाने से पहले सादिक ने महिला को धमकी देते हुए कहा, “दुर्गा वाहिनी का काम छोड़ दे, आज तो तू बच गई लेकिन दोबारा आई तो जान से मार डालूँगा।”

घटना के बाद दुर्गा वाहिनी सेविका रमिला ने परिजनों को सूचना दी और सब संतालपुर पुलिस स्टेशन पहुँचे। बाद में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने सादिक के खिलाफ भारतीय न्यायिक संहिता की सुसंगत धाराओं और गुजरात पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

मामले की अधिक जानकारी पाने के लिए संतालपुर पुलिस से भी संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है, आरोपित सादिक गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस अब आरोपित के साथ गए एक अन्य व्यक्ति की तलाश कर रही है।

पीड़िता की बहन से बात

इस मामले की पूछताछ के दौरान पीड़िता बहन भगवती परमार से भी बात की। भगवती विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की भी सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया, “कल मेरी बहन को काम से आने में देर हो गई तो मैंने अपने मुँहबोले भाई को, जो गाँव में ही रहता है, उसे अपनी बहन को लेने के लिए भेजा। इसी दौरान सादिक उसके पीछे था और वीडियो बना रहा था। उनका इरादा वीडियो बनाकर बाइक पर आ रहे मेरे भाई-बहनों को बदनाम करने का था, तो मेरी बहन ने उससे वीडियो न बनाने को कहा। यह सुनकर वह कार में घुसा, उन्हें खड़ा रखा और बहन को पीटना शुरू कर दिया।”

उन्होंने कहा, ”ये वीडियो तो एक बहाना था। मूलतः उन लोगों को हमारी दुर्गा वाहिनी और विश्व हिंदू परिषद में काम करने से आपत्ति है। पिछले 15 दिनों से हम लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने साफ धमकी दी थी कि वह हिंदुत्व का मुद्दा नहीं छोड़ेंगे तो उन्हें मार डाला जाएगा। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है,हमारे संगठन हमारे साथ हैं और मामले को लेकर बैठकें चल रही हैं।”

भगवती परमार ने बताया कि गाँव में 50% से अधिक मुस्लिम आबादी है और सरपंच भी उन्हीं में से है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर में आरती, हनुमान चालीसा, नवरात्रि या रामनवमी जैसे त्योहारों के दौरान उन लोगों को हमेशा परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा, “हममें से कई हिंदू युवक-युवतियाँ संगठन में काम करते हैं, इसलिए गाँव के मुसलमान उन्हें संगठन छोड़ने की धमकी देते रहते हैं। उनका खौफ इतना है कि कोई भी उनके खिलाफ नहीं बोलता। हिंदुओं को कहा जाता है कि उन्हें घर पर ही रहना होगा। यहाँ तक ​​कि हमारे गाँव में हनुमान चालीसा करने पर भी पिटाई की जाती है।”

संगठनों ने की न्याय की माँग

दूसरी ओर, पाटन की दुर्गा वाहिनी के स्वयंसेवक पर हमले का मामला सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और गुजरात की दुर्गा वाहिनी समेत हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। घटना को लेकर तुरंत अलग-अलग जगहों पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। संगठन इस मामले में न्याय की माँग को लेकर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित करने जा रहा है। पता चला है कि जल्द ही साधु संत पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ समेत सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

You Might Also Like

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है

NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार

RSS विचारक रतन शारदा ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को घेरा, भिंडरावाले मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बयान पर उठाए सवाल

TAGGED: @india, CM Gujarat, gujarat, gujarat police, hindi news, latest hindi news, newschannelinindia, oneindianews, Sadiq Khan, vhp, VHP worker, Vishwa Hindu Parishad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team July 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article जापान से भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने चीन को दिया साफ संदेश…
Next Article सीएम केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026
कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है
India Top News World June 10, 2026
NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार
Elections India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.