Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 31°C

भिवंडी में मस्जिद के पास गुजर रही थी गणपति विसर्जन शोभायात्रा, अचानक होने लगा पथराव

भिवंडी में मस्जिद के पास गुजर रही थी गणपति विसर्जन शोभायात्रा, अचानक होने लगा पथराव

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गणपति विसर्जन के लिए मंगलवार (17 सितंबर 2024) को निकाली जा रही शोभायात्रा पर एक मस्जिद के पास हमला कर दिया गया। पत्थरबाजी की वजह से भगवान गणेश की मूर्ति भी खंडित हो गई। घटना के हिन्दू पक्ष में आक्रोश फैल गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हालात को सँभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के भिवंडी इलाके की घुघतनगर में मंगलवार की देर रात गणपति विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाएँ, बच्चे और बूढ़े सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। शोभायात्रा प्रतिमा विसर्जित के लिए कामवारी नदी की तरफ जा रहा था। शोभायात्रा वंजारपट्टी नाका इलाके में हिंदुस्तानी मस्जिद के सामने जैसे ही पहुँची, वैसे ही पथराव शुरू कर दिया गया।

अचानक हुए इस हमले से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं, गणपति की प्रतिमा को भी नुकसान पहुँचा। आसपास के हिन्दुओं को इस हमले की जैसे ही जानकारी मिली, वे घटनास्थल पर पहुँच गए। हिंदुओं ने हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की माँग करते हुए नारेबाजी करने लगे। इधर, हमलावरों की तरफ से भी जमावड़ा शुरू हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे हालत तनावपूर्ण हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल ने हालात को सँभालने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ गए तो भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हमले और फिर लाठीचार्ज की वजह से कई लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस अधिकारी ज्ञानेश्वर चव्हाण ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

ACP ज्ञानेश्वर चव्हाण का कहना है कि विसर्जन के कार्यक्रम को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवा दिया गया है। हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान करवाई जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से भी पूछताछ चल रही है। बकौल ज्ञानेश्वर चव्हाणके, चिन्हित किए गए सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.