Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 27°C

गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

आज सुबह से पावन गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर भोर होते ही गंगा घाट पर भारी संख्या में लोग पहुंचने लगे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के चलते हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी दिक्कत जरूर हुई, लेकिन लोगों ने जहां जगह मिली, वहां अपने सामान रख गंगा में डुबकी लगाई।

गंगा के सभी घाटों पर हजारों की संख्या में लोगों ने एकसाथ स्नान करते दिखाई दिए। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग आस्था के स्नान के लिए पहुंचे। यहां तक कि चंडी पुल के पास नए नमामि घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुख्य गंगा धारा में स्नान किया।

एक अनुमान के मुताबिक दिन होने तक पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके थे और लोगों का आना लगातार जारी था। पुलिस ने ट्रैफिक को कई जगह डायवर्ट किया हुआ था। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और छोटे वाहनों को भी पार्किंग तक ले जाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हाईवे पर चल रहे वाहनों को भी कई जगह मोड़ दिया गया था।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.