Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

चुनाव आयोग ने 5 चुनावी राज्यों को वोटर ल‍िस्‍ट अपडेट करने का द‍िया निर्देश

चुनाव आयोग ने 5 चुनावी राज्यों को वोटर ल‍िस्‍ट अपडेट करने का द‍िया निर्देश

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए नए सिरे से विशेष संक्षिप्त समीक्षा करने को कहा है।

आयोग ने 24 मई को पांचों मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) को लिखे पत्र में कहा है कि इन राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उसने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रविधानों का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक राज्य के विधानसभा चुनाव से पहले योग्यता तिथि के संदर्भ में मतदाता सूची को संशोधित किया जाना चाहिए।

कहा गया है कि एक अक्टूबर 2023 को या उससे पहले 18 वर्ष के होने वाले अधिक से अधिक योग्य नागरिकों के पंजीकरण और मतदाता सूची में सुधार के उद्देश्य से आयोग ने एक अक्टूबर, 2023 को योग्यता तिथि मानते हुए फोटो मतदाता सूची का दूसरा विशेष सारांश पुनरीक्षण करने का निर्णय लिया है।

 

Filed under India Elections

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.