Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

‘लापता लेडीज’ पहुंचीं ऑस्कर 2025, पूरा हुआ किरण राव का सपना

‘लापता लेडीज’ पहुंचीं ऑस्कर 2025, पूरा हुआ किरण राव का सपना

डायरेक्टर किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ इस साल मार्च में थिएटर्स में रिलीज हुई और इसने क्रिटिक्स के साथ-साथ जनता को भी बहुत इम्प्रेस किया. समाज में महिलाओं की पहचान को लेकर, मजेदार कॉमेडी के साथ सवाल उठाती ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है.

फिल्म देखने के बाद बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा था कि भारत की तरफ से इस साल ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर के लिए भेजा जाना चाहिए. और दर्शकों की ये डिमांड आखिरकार पूरी हो गई है.

ऑस्कर की रेस में ‘लापता लेडीज’

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की स्लीपर हिट्स में से एक ‘लापता लेडीज’ भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री होगी. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की एक कमेटी ने 29 फिल्मों की एक लिस्ट में से ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर 2025 के लिए ऑफिशियल एंट्री चुना है. कमेटी के सामने पहुंचीं 29 फिल्मों की लिस्ट में ‘एनिमल’ और ‘आट्टम’ जैसी फिल्में भी शामिल थीं.

‘लापता लेडीज’ की पहली स्क्रीनिंग पिछले साल टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुई थी जहां इसे जबरदस्त तारीफें मिली थीं. किरण राव की इस फिल्म को मार्च 2024 में लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया और इसे अच्छी ऑडियंस मिली. रिपोर्ट्स बताती हैं कि 5 करोड़ रुपये से कम बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 25 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया.

इस बेहतरीन फिल्म के लिए एक्टर्स नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन की भी जमकर तारीफ हुई. महिलाओं पर सेंसिटिव टॉपिक पर बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए किरण राव के डायरेक्शन की भी खूब सराहना की गई.

क्या पूरा होगा आमिर का सपना?

‘लापता लेडीज’ सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म है. उनकी एक्स वाइफ, फिल्ममेकर किरण राव इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं. ये आमिर के प्रोडक्शन में बनी चौथी फिल्म है जिसे इंडिया की तरफ से ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री बनाया गया है. 2001 में रिलीज हुई ‘लगान’ आमिर के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म थी, जिसे भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजा गया था. इसके बाद उनके प्रोडक्शन में बनीं ‘तारे जमीं पर’ और ‘पीपली लाइव’ भी ऑस्कर के लिए भेजी जा चुकी हैं. जहां ‘लगान’ ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने में कामयाब हुई थी, वहीं आमिर की प्रोड्यूस की हुई बाकी दो फिल्में शॉर्टलिस्ट नहीं हो सकी थीं. मगर अब चौथी बार आमिर खान प्रोडक्शन के पास ये मौका आया है कि उनकी फिल्म भारत की ऑफिशियल एंट्री बनकर ऑस्कर की रेस में शामिल हो रही है. अब नजरें इस बात कर रहेंगी कि ‘लापता लेडीज’ का ऑस्कर में सफर कहां तक पहुंचता है.

रवि किशन ने कहा ‘लाइफ का सबसे बड़ा मोमेंट’

‘लापता लेडीज’ को भारत के तरफ से ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री बनाए जाने पर फिल्म के एक्टर रवि किशन ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ये सपना सच होने जैसा मोमेंट है. ये सबसे बड़ा सम्मान है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी इतनी दूर पहुंच पाऊंगा. ये मेरी जिंदगी की बेस्ट और सबसे बड़ी खबर है. ये फिल्म भारत का रिफ्लेक्शन है और सबसे खूबसूरत तरीके से महिला सशक्तिकरण को दिखाती है. भारत की फिल्म है ये.’

कहां देख सकते हैं ये फिल्म

बता दें, 1 मार्च को फिल्म ‘लापता लेडीज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही। हालांकि, सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ और अच्छी समीक्षाओं के साथ यह बॉक्स ऑफिस पर गति पकड़ने में कामयाब रही। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने सिर्फ 75 लाख रुपये के साथ शुरुआत की। ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म 4 करोड़ कमाने में कामयाब रही। सिनेमाघरों में रिलीज के 50 दिनों के बाद ‘लापता लेडीज’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.31 करोड़ रुपये रहा। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। हाल में ही किरण राव ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘अगर लापता लेडीज ऑस्कर में पहुंचेगी तो मेरा सपना पूरा हो जाएगा। फिलहाल ये प्रोसेस है और मुझे यकीन है इस पर विचार किया जाएगा।’

बीते साल पहुंची थी ये फिल्म

बता दें, बीते साल मलयालम सुपरहिट ‘2018: एवरीवन इज ए हीरो’ ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री बनकर पहुंची थी। फिलहाल इस फिल्म को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी थी।

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.