Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने संभाली स्वच्छता की कमान, स्कूली बच्चों संग लगाई झाड़ू

गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने संभाली स्वच्छता की कमान, स्कूली बच्चों संग लगाई झाड़ू

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर कई बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली के राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया है. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें याद किया.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन. सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा’ यही नहीं पीएम मोदी गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान का भी हिस्सा बने. वह स्कूल के बच्चों के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए और बच्चों के साथ मिलकर झाड़ू लगाई.

पीएम मोदी ने तस्वीरें शेयर कीं

पीएम मोदी ने एक्स पर स्कूली बच्चों के साथ सफाई करते हुए फोटो शेयर कीं और सभी से स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘गांधी जयंती पर आज अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता आभियान का हिस्सा बना. मेरा आप सभी से आग्रह है कि आज आप भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें. आपकी इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी. उन्होंने स्वच्छता भारत के दस साल भी लिखा.

संबोधन में कही यह बात

पीएम मोदी ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि आज 2 अक्टूबर के दिन मैं कर्तव्यबोध से भरा हुआ हूं. उतना ही भावुक भी हूं. बीते 10 साल में भारतीयों ने स्वच्छता मिशन को अपनाया है. आज स्वच्छ भारत मिशन की यात्रा 10 साल के मुकाम पर पहुंच चुकी है. आज पूज्य बापू और लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म-जयंती है. मैं मां भारती के सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं, जिस भारत का सपना गांधी जी और देश की महान विभूतियों ने देखा था, वो सपना हम सब मिलकर पूरा करें, आज का दिन हमें ये प्रेरणा देता है.

स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल

इससे पहले पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें बैकग्राउंड में वह कहते हैं, ‘आज स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे हो रहे हैं. यह अवसर उन लोगों के अभिनंदन का है, जिन्होंने इसे भारतीय इतिहास का इतना बड़ा जनआंदोलन बनाया.’ इस वीडियो में पीएम मोदी के अलग-अलग दौरान के वीडियो दिखाए गए हैं, जब-जब वह सफाई अभियान का हिस्सा बने.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.