Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 28°C

प्रधानमंत्री के काम से इतनी खुश हुई महिला, भेज दिया अनमोल उपहार, पीएम मोदी हुए गदगद

प्रधानमंत्री के काम से इतनी खुश हुई महिला, भेज दिया अनमोल उपहार, पीएम मोदी हुए गदगद

देश के अलग-अलग हिस्सों में पीएम मोदी को लेकर लोगों के मन में अथाह प्रेम दिखाई देता है। पीएम मोदी के लिए प्रेम का अद्भुत नजारा ओडिशा के सुंदरगढ़ में देखने को मिला, जिसे देखकर खुद पीएम इमोशनल हो गए और ट्वीट किया। बीजेपी के सांसद बैजयंत जय पांडा ने इस प्यार भरे उपहार और भावनाओं को दर्शाने के लिए ट्वीट किया और बताया कि कैसे ओडिशा की एक आदिवासी महिला पीएम मोदी के काम से इतनी खुश हुई कि उसने धन्यवाद भेंट के रूप में 100 रुपये देने की जिद कर दी।

भाजपा उपाध्यक्ष ने शेयर की तस्वीरें 

बीजेपी के उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने महिला की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान एक आदिवासी महिला से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि इस आदिवासी महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करने के लिए मुझे 100 रुपये देने की इच्छा व्यक्त की। उसने मेरे इस स्पष्टीकरण को दरकिनार कर दिया कि यह आवश्यक नहीं है। साथ ही जब तक मैंने हार नहीं मानी, तब तक वह अपनी बात पर अड़ी रही। आखिरकार, मैंने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए 100 रुपये स्वीकार किए। यह उस परिवर्तन का प्रतीक है, जो भारत और ओडिशा अनुभव कर रहा है।”

पीएम मोदी हुए इमोशनल, किया ये ट्वीट

भाजपा उपाध्यक्ष ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि यह ओडिशा और भारत में हो रहे परिवर्तन का प्रतिबिंब है। पांडा के इस ट्वीट और महिला की भावनाओं को देखकर पीएम मोदी ने जवाब दिया। पीएम मोदी इस बात से इमोशनल हो गए कि एक महिला उन्हें दिल से इतना आदर देती है और उन्हें 100 रुपये देना चाहती है। पीएम ने जो जवाब लिखा वो निश्चित रूप से आपका भी दिल जीत लेगा। मोदी ने जवाब में लिखा इस स्नेह से मैं बहुत अभिभूत हूं। मुझे हमेशा आशीर्वाद देने के लिए मैं हमारी नारी शक्ति को नमन करता हूं। उनका आशीर्वाद मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.