Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

BRICS के दौरान UAE समेत मिस्र और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, किया ये खास ट्वीट

BRICS के दौरान UAE समेत मिस्र और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, किया ये खास ट्वीट

कज़ान में चल रहे 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंह से मुलाकात के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), मिस्र और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। वह सबसे पहले यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिले। गर्मजोशी और हंसी ठहाकों के बीच दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हालचाल जाना। साथ ही भारत यूएई के संबंधों को गहरा करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशलमीडिया हैंडल एक्स पर तस्वीरें शेयर करते लिखा मेरे भाई और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर खुशी हुई। इसके बाद वह मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह एलसीसी से मिले। इसके बाद उन्होंने एक्स पर लिखा कि कज़ान में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देलफत्ताह एल्सिसी के साथ बातचीत करके खुशी हुई।

उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत से भी पीएम मोदी ने की मुलाकात

कजान में चल रहे 16 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कज़ान में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव से भी मुलाकात की। उन्होंने लिखा कि कज़ान में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव के साथ एक अद्भुत बैठक हुई। भारत और उज्बेकिस्तान के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की गई।

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024 से इतर मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, आर्थिक, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण और डिजिटल प्रौद्योगिकियों सहित भारत-उज्बेकिस्तान द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। वे ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.