Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

पंजाब के CM भगवंत मान के दिल्ली के कपूरथला हाउस वाले घर पहुंची चुनाव आयोग की टीम

पंजाब के CM भगवंत मान के दिल्ली के कपूरथला हाउस वाले घर पहुंची चुनाव आयोग की टीम

दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री के रिहायशी कपूरथला हाउस में चुनाव आयोग की टीम तलाशी लेने पहुंची है. ये एक्शन बीजेपी नेताओं की शिकायत पर हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि पंजाब से भारी मात्रा में पैसा और शराब लाकर कपूरथला हाउस में डंप की जा रही है. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने भी इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी.

बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के एक अधिकारी दिल्ली पुलिस के जवानों और अधिकारियों के साथ कपूरथला हाउस के बाहर खड़े हैं. अंदर एंट्री नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें शिकायत मिली है. अंदर जाने की इजाजत नहीं है. पंजाब पुलिस के अधिकारी अंदर जाने की परमिशन को लेकर पंजाब पुलिस के डीआईजी से बात कर रहे हैं.

रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडेय का बयान

दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है, इलेक्शन कमीशन के आदेश पर जिला पुलिस की एक टीम इलेक्शन कमीशन के साथ मौके पर मौजूद है. आरओ और एफएसटी की शिकायत पर ऐसा किया जा रहा है. एफएसटी की सुरक्षा के लिए पुलिस की मौजूदगी की जरूरत है. इस पूरे मामले में रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम चाण्क्यपुरी ओपी पांडेय का भी बयान आया है.

रिटर्निंग ऑफिसर का कहना है कि चुनाव आयोग के पोर्टल cVIGIL पर हमें शिकायत मिली है कि कपूरथला हाउस से पैसा बांटा जा रहा है, इसलिए हम आए हैं. शिकायत को हमें 100 मिनट में डिस्पोज करना होता है. अंदर से परमिशन मांगी है.

Filed under Delhi Punjab

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.