गुजरात में भाजपा विधायक करशनभाई सोलंकी का 68 साल की उम्र में मंगलवार तड़के निधन हो गया। पटेल कैंसर से पीड़ित थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि मेहसाणा जिले के कडी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सोलंकी ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका कैंसर का उपचार किया जा रहा था। बाद में कडी तालुका में उनके पैतृक गांव नागरासन में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सोलंकी ने अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित कडी विधानसभा सीट से 2017 और 2022 में जीत हासिल की थी।
કડી વિધાનસભાના ભારતીય જનતા પાર્ટીના ધારાસભ્ય કરશનભાઈ સોલંકીના નિધન પર દુઃખની લાગણી વ્યક્ત કરું છું. સરળ અને સૌમ્ય સ્વભાવ તથા સાદગીપૂર્ણ વ્યવહાર માટે તેઓ હંમેશા યાદ રહેશે. ઈશ્વર તેમના આત્માને શાંતિ આપે, તથા સ્વજનો અને સમર્થકોને આ દુઃખ સહન કરવાની શક્તિ આપે તેવી પ્રાર્થના.
ॐ શાંતિ…
— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) February 4, 2025
CM भूपेंद्र पटेल ने जताया शोक
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक संदेश में लिखा है, ”कडी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी विधायक करशनभाई सोलंकी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उन्हें उनके सरल और सौम्य स्वभाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार और समर्थकों को यह दर्द सहन करने की शक्ति दे।”