Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

पीएम मोदी ने ‘विश्व रेडियो दिवस’ पर देशवासियों को दी बधाई, कहा-लोगों को जोड़ने का शक्तिशाली माध्यम है रेडियो

पीएम मोदी ने ‘विश्व रेडियो दिवस’ पर देशवासियों को दी बधाई, कहा-लोगों को जोड़ने का शक्तिशाली माध्यम है रेडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ‘विश्व रेडियो दिवस’ की शुभकामनाएं दीं और कहा कि संचार का यह माध्यम लोगों को जानकारी देने, प्रेरित करने और जोड़ने की शाश्वत जीवनरेखा रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से इस महीने के आखिरी रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की ताजा कड़ी के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। हर साल 13 फरवरी को ‘विश्व रेडियो दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता और समाचार माध्यमों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेडियो के जरिए सूचना उपलब्ध कराने के लिए नीति-निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित करता है रेडियो

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपको ‘विश्व रेडियो दिवस’ की शुभकामनाएं। रेडियो लोगों को जानकारी देने, प्रेरित करने और जोड़ने के लिए शाश्वत जीवनरेखा रहा है। समाचार और संस्कृति से लेकर संगीत और कहानी सुनाने तक, यह एक ऐसा शक्तिशाली माध्यम है जो रचनात्मकता को भी प्रोत्साहित करता है।’’

पीएम मोदी ने मांगे सुझाव

उन्होंने कहा, ‘‘मैं रेडियो की दुनिया से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। मैं आप सभी को इस महीने की मन की बात, जो 23 तारीख को होगी, को लेकर अपने विचारों और सुझावों को साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं।’’ ‘विश्व रेडियो दिवस’ दुनिया भर के लोगों के जीवन को प्रभावित करने और उन्हें परस्पर जोड़ने की रेडियो की अद्भुत क्षमता को याद करने का अवसर भी होता है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.