केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के मेयर पद पर दो साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो गई है। भाजपा के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बन गए हैं। बता दें कि शुक्रवार 25 अप्रैल को दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग हुई है। मेयर के पद पर राजा इकबाल सिंह विजयी हुए। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा के जय भगवान यादव की जीत हो गई है। राजा इकबाल सिंह का दावा है कि भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करेगी और बीते दो वर्षों से रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करेगी।
#WATCH | Raja Iqbal Singh elected as Delhi's new Mayor
He says, "The main goal will be to improve the sanitation system of Delhi, remove the mountains of garbage, solve the problem of water logging and provide all the basic and essential facilities to the people of Delhi. We… pic.twitter.com/9t8kNZw5Qi
— ANI (@ANI) April 25, 2025
AAP ने किया था चुनाव का बहिष्कार
दरअसल, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके बाद चुनाव में कुल 142 वोट पड़े थे। शुक्रवार को चुनाव के लिए हुई वोटिंग में राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के मनदीप सिंह को केवल 8 वोट प्राप्त हुए। वहीं, एक वोट इनवेलिड हो गया।
#WATCH | BJP councillors celebrate after the party's Raja Iqbal Singh is elected as Delhi's new Mayor pic.twitter.com/dHh498GTQk
— ANI (@ANI) April 25, 2025
कौन हैं राजा इकबाल सिंह?
सरदार राजा इकबाल सिंह भाजपा के नेता हैं और वह अब तक दिल्ली एमसीडी के नेता विपक्ष संभाल रहे थे। वह इससे पहले नॉर्थ एमसीडी के मेयर का पद भी संभाल चुके हैं। राजा इकबाल सिंह दिल्ली के जीटीबी नगर से पार्षद रह चुके हैं। वह 2020 के सितंबर महीने तक निगम के सिविल लाइंस जोन के प्रमुख भी रहे थे। बता दें कि राजा इकबाल सिंह अकाली दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
#WATCH | BJP candidate Raja Iqbal Singh elected as Delhi's new Mayor. pic.twitter.com/y0jwWG10eA
— ANI (@ANI) April 25, 2025