Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 26°C

चुनाव अधिकारियों को AI समेत नई तकनीक से दी जाए ट्रेन‍िंग, CEC राजीव कुमार ने द‍िया सुझाव

चुनाव अधिकारियों को AI समेत नई तकनीक से दी जाए ट्रेन‍िंग, CEC राजीव कुमार ने द‍िया सुझाव

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग की प्रशिक्षण शाखा से चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए एआइ सहित नई तकनीक के उपयोग का सुझाव दिया। उन्‍होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया इतनी मजबूत है कि सभी दिशानिर्देशों, सूचनाओं और प्रपत्रों को संहिताबद्ध किया गया है। उन्हें एआइ उपकरणों के माध्यम से आसान संदर्भ, खोज और प्रशिक्षण के लिए एक तरह से एकीकृत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने महसूस किया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए द इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) को अन्य देशों की तकनीक से भी अपडेट होने की आवश्यकता है। कुमार ने आईआईआईडीईएम के छात्रावास ब्लॉक के उद्घाटन के मौके पर यह टिप्पणी की।

निर्वाचन आयोग के एक बयान के अनुसार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में एक करोड़ चुनाव अधिकारियों के साथ 10 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर काम की सटीकता के साथ चुनाव कराना उचित प्रशिक्षण के साथ ही संभव है।

 

Filed under India Elections

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.