Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 27°C

आप मोहब्बत की बात करते हैं तो क्या इसमें सिखों की हत्या भी शामिल है? स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल

आप मोहब्बत की बात करते हैं तो क्या इसमें सिखों की हत्या भी शामिल है? स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल

राहुल गांधी के “मोहब्बत की दुकान” वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि जब आप ‘मोहब्बत’ की बात करते हैं, तो क्या इसमें सिखों की हत्या शामिल है? जब आप ‘मोहब्बत’ की बात करते हैं, तो क्या इसमें राजस्थान में महिलाओं का अपहरण शामिल है? जब आप ‘मोहब्बत’ की बात करते हैं, तो क्या यह इसमें हिंदू जीवन शैली की निंदा करना शामिल है?

जब आप ‘मोहब्बत’ के बारे में बात करते हैं, तो क्या इसका मतलब उन लोगों के साथ साझेदारी करना है जो भारत को एक ठहराव में लाना चाहते हैं? जब आप ‘मोहब्बत’ की बात करते हैं, तो क्या वह ‘मोहब्बत’ आपको मजबूर करती है कि आप अपने ही लोकतंत्र के खिलाफ बाहरी हस्तक्षेप की मांग करें। ये कैसा इश्क है जो देश से नहीं अपनी राजनीतिक सियासत से है?

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.