Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया के घर पर ED की रेड, ग्रामीणों ने अधिकारी का छीना मोबाइल

पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया के घर पर ED की रेड, ग्रामीणों ने अधिकारी का छीना मोबाइल

NEET पेपर लीक: संजीव मुखिया के घर ED की छापेमारी

NEET पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा स्थित संजीव मुखिया के घर पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत छापेमारी की। यह कार्रवाई बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच के आधार पर की गई है। संजीव मुखिया इस समय पेपर लीक मामले में जेल में बंद है। जैसे ही छापेमारी की खबर फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पर जुट गए और वहां मौजूद एक ईडी अधिकारी का मोबाइल फोन छीन लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर हटाया गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर अधिकारी का फोन भी वापस दिलवाया। संजीव मुखिया की भूमिका NEET पेपर लीक के मुख्य साजिशकर्ताओं में मानी जा रही है, और अब उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच भी तेज कर दी गई है।

Filed under Bihar Education India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.