शुभांशु शुक्ला ने ड्रैगन कैप्सूल से भेजा भावुक संदेश
भारत के लाल शुभांशु शुक्ला इन दिनों अंतरिक्ष में इतिहास रच रहे हैं। Axiom-4 मिशन के चार सदस्यीय दल के साथ वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की ओर बढ़ रहे हैं। आज शाम करीब साढ़े चार बजे उनका स्पेसक्राफ्ट आईएसएस पर डॉक करेगा। डॉकिंग से कुछ घंटे पहले शुभांशु शुक्ला ने ड्रैगन कैप्सूल से नासा के वैज्ञानिकों से लाइव बातचीत की और इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष से अपने अनुभव हिंदी में साझा किए।
शुभांशु ने कहा,
“मैं बहुत ज्यादा गर्वान्वित महसूस कर रहा हूं। मेरे कंधे पर लगा ये तिरंगा बताता है कि मैं अकेला नहीं हूं, पूरा भारत मेरे साथ है। यह भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते कदमों का प्रतीक है। मैं चाहता हूं कि आप सब मेरे माध्यम से इस यात्रा का अनुभव करें। मैं यहां से धरती के दृश्य के फोटो और वीडियो ले रहा हूं, जिन्हें वापस लौटने पर आपसे साझा करूंगा।”
उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष से धरती का दृश्य अविश्वसनीय है और इस सफर में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। लॉन्च के वक्त अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा,
“जब मैं लॉन्चपैड पर कैप्सूल में बैठा था, तो बस यही सोचा—चलो, अब चलते हैं। जैसे ही यात्रा शुरू हुई, हम अपनी सीट से पीछे की ओर धकेले गए, फिर अचानक सब कुछ शांत हो गया और लगा कि हम शून्य में तैर रहे हैं। यह एक अद्भुत अनुभव था।”
#WATCH | "Namaskar from space! I am thrilled to be here with my fellow astronauts. What a ride it was," says Indian astronaut Group Captain Subhanshu, who is piloting #AxiomMission4, as he gives details about his journey into space.
Carrying a soft toy Swan, he says, in Indian… pic.twitter.com/Z09Mkxhfdj
— ANI (@ANI) June 26, 2025
बातचीत के दौरान शुभांशु भावुक भी हो गए। उनकी आवाज रुक-रुक कर आ रही थी, जैसे वह इस गर्व से भरे पल को आत्मसात कर रहे हों। उन्होंने सभी को अंतरिक्ष से नमस्कार भेजते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे भारत की है। उनका संदेश पूरे देश को प्रेरणा और गर्व से भर देने वाला है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel