कैनरा बैंक डकैती कांड में बैंक मैनेजर का बेटा निकला मास्टरमाइंड, 53 करोड़ की चोरी का खुलासा
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के मंगोली कस्बे में स्थित कैनरा बैंक में 23 मई 2025 की शाम 7:00 बजे हुए करोड़ों की डकैती मामले का खुलासा हो गया है। फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई इस वारदात में चोरों ने बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर भीतर प्रवेश किया और लॉकर रूम तक पहुंचकर वहां की ग्रिल मोड़ते हुए अंदर घुसे। चोरों ने बैंक से कुल 58.97 किलो सोने के गहने, जिसकी अनुमानित कीमत ₹53.26 करोड़, और ₹5.20 लाख नकद, मिलाकर ₹53.31 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया। पहचान छिपाने के लिए चोर CCTV का नेटवर्क वीडियो रिकॉर्डर (NVR) भी साथ ले गए थे। इस सनसनीखेज मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबरगी के नेतृत्व में आठ विशेष जांच टीमें बनाई गईं। जांच के दौरान कई झूठी रणनीतियों और भ्रम फैलाने के प्रयासों के बावजूद पुलिस ने वैज्ञानिक ढंग से काम करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें बैंक के सीनियर मैनेजर का बेटा भी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों में विजयकुमार (41), कैनरा बैंक के सीनियर मैनेजर और मामले के मास्टरमाइंड, चंद्रशेखर (38), निजी कर्मचारी, और सुनील (40), एक ड्राइवर शामिल हैं। इनके पास से चोरी में इस्तेमाल की गई दो कारें, लगभग 10.5 किलो सोने के आभूषण (मूल्य ₹10.75 करोड़), और सोने को पिघलाकर बनाए गए कुछ बिस्किट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों और शेष चोरी गए माल की तलाश में जुटी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel