आलिया स्मूदी बाउल्स और हेल्दी स्नैक्स में इन्हें शामिल करती हैं, मलाइका अपने ब्रेकफास्ट ओट्स और योगर्ट के साथ लेती हैं, जबकि शिल्पा हेल्दी फेस्टिव रेसिपीज़ में क्रैनबेरी का उपयोग करती हैं। वहीं जेनिफर एनिस्टन इन्हें स्किन के लिए फायदेमंद मानती हैं और कोर्टनी कार्दशियन इन्हें इम्यून और डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए सराहती हैं।
US क्रैनबेरी अब भारतीय किचन में भी लोकप्रिय हो चुकी हैं। जैकलीन फर्नांडिस इन्हें वेगन ट्रेल मिक्स में यूज़ करती हैं, जबकि मिलिंद सोमन अपनी डेली डाइट में इनका इस्तेमाल करते हैं। आजकल क्रैनबेरी लड्डू, चटनी, पुलिहोरा और बिरयानी जैसे देसी-फ्यूज़न व्यंजन खूब पसंद किए जा रहे हैं। क्रैनबेरी का खट्टा-मीठा स्वाद न केवल खाने में रंग और ज़ायका लाता है, बल्कि ये फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन C से भरपूर होते हैं। इसलिए ये उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो हेल्दी रहते हुए भी स्वाद का मज़ा लेना चाहते हैं।
खाने से आगे भी, US क्रैनबेरी एक संपूर्ण वेलनेस फूड के रूप में उभर कर सामने आए हैं। ये यूरिनरी हेल्थ को सपोर्ट करते हैं, पाचन सुधारते हैं, स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। यही वजह है कि कैमरे के सामने रहने वाले सेलिब्रिटीज़ इन्हें अपनी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बना रहे हैं। चाहे वो डिटॉक्स जूस में हों, सलाद पर छिड़के गए हों या एक झटपट स्नैक के रूप में खाए जाएं , US क्रैनबेरी अब फिटनेस और हेल्थ की दुनिया में एक ज़रूरी सुपरफूड बन चुके हैं।
मुंबई से लेकर मालीबू तक, यह छोटी सी लाल बेरी अब ग्लोबल हेल्दी लाइफस्टाइल की पहचान बन गई है।