प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनके 51वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके मेहनती स्वभाव तथा नेतृत्व की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने X पर अपने संदेश में कहा कि रेखा गुप्ता ने मेहनत और समर्पण के बल पर राजनीति में ऊंचाइयों को छुआ है और मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली के विकास के लिए कई अहम पहल की हैं। उन्होंने रेखा गुप्ता के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना भी की। इस संदेश के जवाब में रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
Best wishes to Delhi Chief Minister, Smt. Rekha Gupta ji, on her birthday. Rising through the ranks, she has always remained active in serving Delhi. As Chief Minister, she has undertaken numerous initiatives for the city’s welfare. May she be blessed with a long and healthy…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 19, 2025
रेखा गुप्ता ने अपना जन्मदिन हरियाणा के जुलाना स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाया, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। रेखा गुप्ता देश की दो महिला मुख्यमंत्रियों में से एक हैं और बीजेपी की इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं। फरवरी 2025 में दिल्ली की कमान संभालने से पहले भी वह छात्र राजनीति से लेकर पार्टी के विभिन्न दायित्वों तक, संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके नेतृत्व में दिल्ली में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, और उनकी मेहनत ने उन्हें बीजेपी के भीतर एक सशक्त महिला नेता के रूप में स्थापित किया है।
Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji,
I am deeply grateful for your gracious wishes, blessings, and your ever-inspiring guidance which is a constant source of strength and motivation in my journey of public service.
Your unwavering commitment to India’s resurgence and… https://t.co/MXMGgJ849G
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 19, 2025