जब एक रोमांटिक पल बना सोशल स्कैंडल
जुलाई 2025 की एक चमकती शाम थी। बोस्टन के जिलेट स्टेडियम में कोल्डप्ले (Coldplay) का लाइव कंसर्ट चल रहा था। संगीत की लहरों में हजारों दर्शक झूम रहे थे। तभी स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर ‘किस कैम’ घूमते हुए एक जोड़े पर ठहरती है—एक-दूसरे में खोए एंड्रयू बायरन और क्रिस्टिन कैबोट। लेकिन ये कोई आम जोड़ा नहीं था। बायरन अमेरिका की AI कंपनी Astronomer के CEO हैं और क्रिस्टिन उसी कंपनी की Chief People Officer (HR Head)।
जैसे ही दोनों स्क्रीन पर आए, उनका हावभाव बदल गया। वो अचानक अलग हुए, चेहरा छुपाने लगे। Coldplay के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन भी चौंक गए और बोले, “…या तो इनका अफेयर चल रहा है, या ये बहुत शर्मीले हैं.” फिर जो होना था, वो हुआ। इस पल का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
जल्द ही यह उजागर हुआ कि दोनों शादीशुदा नहीं, बल्कि एक ही कंपनी के बॉस और HR हैं। और इसके बाद वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग चटखारे लेने लगे, आलोचना होने लगी और सबकी निगाहें इस कथित ‘ऑफिस रोमांस’ पर टिक गईं।
CEO छुट्टी पर, HR हेड की साख पर सवाल
Astronomer कंपनी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और एक स्वतंत्र आंतरिक जांच की घोषणा कर दी। एंड्रयू बायरन को अनिश्चितकालीन छुट्टी पर भेज दिया गया, और उनकी जगह को-फाउंडर Pete DeJoy को अंतरिम CEO बनाया गया।
इस बीच, बायरन की पत्नी मेगन केरिगन, जो एक प्रतिष्ठित स्कूल में काम करती हैं, ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘Byron’ सरनेम हटाकर कुछ घंटों में ही अपनी पहचान बदल दी। इसके बाद उन्होंने पूरा अकाउंट ही डिलीट कर दिया।
Cofounder and Chief Product Officer Pete DeJoy is currently serving as interim CEO given Andy Byron has been placed on leave.
We will share more details as appropriate in the coming days. pic.twitter.com/VfgWPnfycl
— Astronomer (@astronomerio) July 19, 2025
आठ महीने में HR हेड से अफेयर तक
क्रिस्टिन कैबोट ने नवंबर 2024 में कंपनी जॉइन की थी। तब CEO बायरन ने उनकी खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कैबोट की विशेषज्ञता कंपनी की सफलता में मदद करेगी। लेकिन सिर्फ आठ महीनों में दोनों के बीच ऐसा ‘मैजिक’ हुआ कि ऑफिस की दीवारें भी इसे छुपा नहीं सकीं।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
- एक यूजर ने लिखा, “अगर आप खुश नहीं हैं, तो रिश्ता खत्म करो। धोखा क्यों देते हो?”
- किसी ने तंज कसा, “धोखेबाज अक्सर मूर्ख भी होते हैं।”
- एक अन्य ने सवाल उठाया, “पब्लिक इवेंट में अफेयर की डेट? डर नहीं लगता क्या?”
कुछ पुराने सहयोगियों ने भी बायरन को “टॉक्सिक बॉस” बताया।
क्या है ‘किस कैम’?
‘Kiss Cam‘ अमेरिका में खेल और संगीत आयोजनों में आम होता है, जहां कैमरा कपल्स को पकड़कर हल्के-फुल्के रोमांटिक पलों को दिखाता है। लेकिन कभी-कभी कैमरा गलत जोड़ों पर भी टिक जाता है—जैसे इस बार हुआ, जिसने एक CEO के करियर और एक परिवार की नींव को हिला दिया।
कोल्डप्ले का टूर जारी
जहां ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर सनसनी बना, वहीं कोल्डप्ले का वर्ल्ड टूर जारी है। बैंड अब 19 जुलाई को विस्कॉन्सिन, फिर 22 जुलाई को नैशविल और 26-27 जुलाई को मियामी में शो करेगा। सितंबर में लंदन में टूर का समापन होगा।
कोल्डप्ले का म्यूजिक लोगों को झूमने पर मजबूर करता रहा, लेकिन एक ‘किस कैम मोमेंट’ ने कुछ ज़िंदगियों की धुन बदल दी। अब सवाल है—क्या ये रिश्ता टिकेगा या यह सोशल मीडिया ट्रेंड की तरह कुछ दिन बाद गायब हो जाएगा?