हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बार फिर बादल फटने की दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है। सोमवार तड़के करीब 4 बजे भारी बारिश के बाद अचानक नदी-नालों में उफान आ गया और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र सैलाब की चपेट में आ गया। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
#WATCH | मंडी: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, "बारिश के कारण मंडी शहर में काफी नुकसान हुआ है। कल रात भर भारी बारिश हुई। यहां नुकसान सुबह 3:30-4 बजे के बीच हुआ। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 3 शव मिले हैं और एक व्यक्ति लापता है।… pic.twitter.com/meeCqU8bX5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
बादल फटने के कारण सड़कें मलबे से पट गईं, कई वाहन बह गए, और कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मलबा घरों और दुकानों तक घुस गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रभावित इलाकों में प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।
#WATCH | Himachal Pradesh | Flood-like situation in various parts of Mandi following heavy rainfall in the city. pic.twitter.com/IGnc9qGQ0n
— ANI (@ANI) July 29, 2025
इस घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि नुकसान सबसे ज्यादा सुबह 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ। उन्होंने कहा कि NDRF की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
#WATCH | Mandi, Himachal Pradesh | Flood observed in various parts of Mandi following heavy rainfall in the city. The local police, NDRF, and Home Guards team deployed for relief and rescue work. pic.twitter.com/CrmElX7MTA
— ANI (@ANI) July 29, 2025
वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना को “अत्यंत दुखद और पीड़ादायक” बताया और अपने X (ट्विटर) हैंडल पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
ज़िला मंडी के जेल रोड में बादल फटने की घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इसमें दो लोगों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है, जिसकी तलाश के लिए बचाव दल युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं। कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएँ…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 29, 2025
प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हिमाचल के लिए यह एक और कड़ा झटका है, जहां बारिश से जुड़े हादसों में जान-माल का नुकसान लगातार चिंता का विषय बना हुआ है।