राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पार्टी पर आतंकवाद के खिलाफ ढीली नीति अपनाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने 2005 के दिल्ली सीरियल बम धमाकों, 2006 के वाराणसी और मुंबई लोकल ट्रेनों में हुए आतंकी हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन भयावह घटनाओं के बावजूद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने न तो कोई निर्णायक कदम उठाया और न ही आतंकवाद को खत्म करने के लिए कोई ठोस नीति बनाई। नड्डा ने तल्ख अंदाज में कहा, “तब भारत और पाकिस्तान के बीच आतंक, व्यापार और पर्यटन साथ-साथ चलते रहे।”
In Rajya Sabha, Union Minister JP Nadda says, "…We need to understand the limits of their (then Congress govt) appeasement that after 2008 Jaipur bomb blasts by Indian Mujahideen, India and Pakistan agreed on a specific confidence-building measures…Woh hume goliyoon se bhunte… https://t.co/lnpzfXswPi pic.twitter.com/CWI21KE9us
— ANI (@ANI) July 30, 2025
उन्होंने 2008 के जयपुर बम धमाकों के बाद भी भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ “विशेष विश्वास-बहाली उपायों” पर सहमति जताने को कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का उदाहरण बताया। जे.पी. नड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा, “वो हमें गोलियों से भूनते रहे और हम उनको बिरयानी खिलाने चले गए।” इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि उस समय आतंकवादियों की घुसपैठ को बढ़ावा देने वाले “ट्रिपल-एंट्री परमिट” की अनुमति तक दी गई थी।
अपने भाषण में उन्होंने पूर्व रक्षा और गृह मंत्रियों के बयानों को लेकर भी आलोचना की। नड्डा ने कहा कि एक पूर्व रक्षा मंत्री ने यह कहते हुए सीमावर्ती इलाकों में विकास कार्य रोकने की पैरवी की थी कि अविकसित सीमाएं ज्यादा सुरक्षित होती हैं, जबकि एक पूर्व गृह मंत्री ने स्वीकार किया था कि उन्हें कश्मीर जाने में डर लगता है। नड्डा ने इन बयानों को उस दौर की कमजोर राजनीतिक इच्छाशक्ति और सुरक्षा नीति का उदाहरण बताया और कहा, “हम उस समय एक अंधकारमय युग में जी रहे थे।”
In Rajya Sabha, Union Minister JP Nadda says, "…A former defence minister had said, "India has a policy that the best defence is to not develop the borders. Undeveloped border is safer than developed border"…A former Home Minister had said, "Mujhe Kashmir jaane mein darr… pic.twitter.com/ORPUdKhwWZ
— ANI (@ANI) July 30, 2025
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से 2025 तक देश में जम्मू-कश्मीर को छोड़कर अन्य हिस्सों में आतंकवादी घटनाएं लगभग समाप्त हो गईं। नड्डा ने उरी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “1947 के बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक मंच से यह स्पष्ट किया कि हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और तीन दिन के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।” उन्होंने इसे बदलते भारत की प्रतीकात्मक कार्रवाई बताया और पूर्ववर्ती सरकारों से तुलना करते हुए कहा कि अब निर्णय क्षमता और राजनीतिक इच्छाशक्ति में स्पष्ट अंतर है—“अब भारत जवाब देता है, सिर्फ देखता नहीं।”
In Rajya Sabha, Union Minister JP Nadda says, "…Talking about Uri surgical strikes..It was the first time after 1947 that the Indian PM came on record and said that the perpetrators of the (Uri) attack will not be spared…And within 3 days, surgical strikes were conducted and… pic.twitter.com/6M84FC3cHF
— ANI (@ANI) July 30, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel