कश्मीर के कुलगाम ज़िले के अक्खाल, देवसर इलाके में शुक्रवार देर रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना, सीआरपीएफ़, एसओजी और जम्मू-कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम दे रही है। सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में तीन से चार आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
कश्मीर कुलगाम में आतंकियों को जवानों ने घेरा लिया है
सुबह से मुठभेड़ जारी है 3 आतंकियों के छिपे होने के आसार है
सबका बदला लिया जाएगा एक एक को चुन चुन कर 72 हूरों के पास भेजा जाएगा pic.twitter.com/XzYNTp0fDW
— Ocean Jain (@ocjain4) August 2, 2025
जब जवान गांव के बाहरी छोर पर जंगल की ओर बढ़े, तो वहां छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायर किया, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया गया, हालांकि उसका शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है। सुबह करीब चार बजे करीब 20 मिनट तक भारी गोलीबारी हुई और उसके बाद गोलीबारी रुक गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने भारी तैनाती के बीच तलाशी अभियान जारी रखा, जिसे अंधेरा होने के कारण अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था। माना जा रहा है कि दो से तीन आतंकी अभी भी सुरक्षा बलों के घेरे में हैं। इससे पहले, अनंतनाग में तीन आतंकी मददगारों को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया गया था, जबकि पुलवामा में एक बड़े आतंकी हमले की साज़िश नाकाम कर दी गई।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel