संसद के मॉनसून सत्र में बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर जोरदार घमासान जारी है, जिसकी वजह से रोजाना की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9:30 बजे भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। लंबे अंतराल के बाद हो रही इस पहली बैठक में सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद शामिल होंगे।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और NDA के सभी सांसद संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए। pic.twitter.com/y0OssjnwzS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2025
बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब विपक्ष ने चुनाव आयोग की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका, पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रखा है। उम्मीद है कि पीएम मोदी इन मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे और सांसदों को विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति भी सुझाएंगे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी हमले पर सरकार की सैन्य प्रतिक्रिया के लिए सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब 7 अगस्त से उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है और NDA को 21 अगस्त तक अपना उम्मीदवार घोषित करना है। चूंकि गठबंधन के पास बहुमत है, इसलिए उसके उम्मीदवार का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। अब तक मॉनसून सत्र में केवल दो दिन ही पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो सकी है, जबकि अधिकांश समय विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर लगातार हंगामा किया है, जिससे सत्र की कार्यवाही बाधित हो रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel