जम्मू-कश्मीर में SIA की बड़ी कार्रवाई: यासीन मलिक के घर समेत श्रीनगर के 8 ठिकानों पर छापेमारी, 1990 के कश्मीरी पंडित महिला हत्याकांड से जुड़ा मामला
जम्मू-कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने मंगलवार को श्रीनगर में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें जेल में बंद जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) प्रमुख यासीन मलिक का आवास भी शामिल है। यह कार्रवाई 1990 में एक कश्मीरी पंडित महिला नर्स के अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में की जा रही है।
J&K | There has been no arrest or recovery so far in the raids that are going on in 8 locations in Srinagar in the case related to the abduction and killing of a Sarla Bhat, a Kashmiri Pandit woman, in April 1990: SIA
Image Source: SIA https://t.co/7nSFd9WedV pic.twitter.com/WmP8F5U8Ph
— ANI (@ANI) August 12, 2025
1990 में छात्रावास से हुआ था अपहरण
अनंतनाग की 27 वर्षीय कश्मीरी पंडित महिला नर्स श्रीनगर के सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (SKIMS) में कार्यरत थीं। 14 अप्रैल 1990 को JKLF से जुड़े आतंकवादियों ने उन्हें हब्बा खातून छात्रावास से अगवा कर लिया था।
सामूहिक बलात्कार और बेरहमी से हत्या
अगवा करने के बाद कई दिनों तक उनके साथ सामूहिक बलात्कार और यातनाएं दी गईं। 19 अप्रैल 1990 को उनका क्षत-विक्षत शव श्रीनगर के मल्लाबाग स्थित उमर कॉलोनी में मिला, जिसमें गोलियों के निशान थे।
शव के पास मिला नोट
महिला के शव के पास से एक नोट बरामद हुआ, जिसमें उन्हें पुलिस मुखबिर बताया गया था। आरोप था कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने या सरकारी नौकरी छोड़ने के उग्रवादी आदेशों की अनदेखी की थी।