द्वारका में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम: 16 अगस्त को जगमगाएगा जगत मंदिर, देशभर से उमड़ेंगे श्रद्धालु
गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में भगवान कृष्ण की कर्मभूमि यात्राधाम द्वारका में 16 अगस्त की शाम भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से हजारों श्रद्धालु द्वारका पहुंचेंगे। जगत मंदिर को भव्य रोशनी और सजावट से सुसज्जित किया गया है, जिससे संपूर्ण द्वारका भक्तिमय माहौल में डूबी हुई है।
#WATCH | Gujarat | Dwarkadhish Temple in Devbhumi Dwarka illuminated ahead of Krishna Janmashtami celebrations 2025. pic.twitter.com/Bs0pMYDmDW
— ANI (@ANI) August 13, 2025
ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था
देश-दुनिया के भक्तों के लिए जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से उपलब्ध होगा, जिससे करोड़ों लोग अपने घर से ही श्रीकृष्ण जन्म के साक्षी बन सकेंगे।
भक्तिमय माहौल और भीड़ का उत्साह
जन्माष्टमी से पहले ही गोमती घाट और जगत मंदिर के आसपास भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु गोमती नदी में पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
प्रशासन की तैयारी
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। कीर्ति स्तंभ से प्रवेश, छप्पन सीढ़ी से मंदिर दर्शन और मोक्ष द्वार से निकास की विशेष व्यवस्था की गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel