दिल्ली-NCR से असम तक बारिश का कहर: गुरुग्राम-लखनऊ जलमग्न, उत्तराखंड में रेड अलर्ट
गुरुवार सुबह से दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुग्राम में सुबह 5 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कुछ ही घंटों में ज्यादातर इलाकों को पानी-पानी कर दिया, जिससे प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई।
#WATCH दिल्ली NCR में भारी बारिश के बीच पूर्वी दिल्ली जिले के पटपड़गंज में जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। pic.twitter.com/m14iS1roSC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2025
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी हालात गंभीर हैं। लगातार हो रही बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल आज बंद रखने का आदेश दिया है। यहां तक कि वीवीआईपी इलाकों में भी चारों तरफ पानी भर गया है।
#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/nZXBzyTHg4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2025
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और सात जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, असम के कोकराझार में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
देश के कई हिस्सों में जारी इस मानसूनी बारिश ने एक बार फिर बुनियादी ढांचे और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel