असम और मेघालय की सीमा पर ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 19 अगस्त 2025 को दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि सिलचर से शिलॉंग जा रही एक नाइट बस में कुछ यात्री नशीले पदार्थ लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर लुमशनोंग थाना पुलिस ने रात में ही चेकपोस्ट लगाया और तड़के करीब सुबह 4 बजे एमटीसी बस को रोका गया। जब यात्रियों की तलाशी ली गई तो दो व्यक्तियों – अमोल नाथ और राधिका रंजन दास – के पास से भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद हुआ।
Two arrested in East Jaintia Hills with 10 kg marijuana and narcotics #Meghalaya #DrugBust #Lumshnonghttps://t.co/IMK7HaKz1E
— Syllad (@Sylladofficial) August 19, 2025
पुलिस ने उनके पास से 10.35 किलोग्राम गांजा, 2,736 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल, 6,000 नाइट्राज़ेपम टैबलेट्स और दो मोबाइल फोन जब्त किए। बरामद माल की कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है। यह भी शक जताया जा रहा है कि इन दवाओं और गांजे की आपूर्ति पड़ोसी राज्यों तक की जानी थी।
ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकाश पीएस ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलते हैं कि दोनों आरोपित किसी बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनकी सप्लाई चेन और संपर्कों को खंगाल रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुँचा जा सके। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से मेघालय और असम के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय ड्रग माफिया पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel