उत्तराखंड: 9वीं के छात्र ने लंच बॉक्स में छुपाकर लाया तमंचा, टीचर को मारी गोली
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां 9वीं क्लास के एक छात्र ने अपने शिक्षक पर गोली चला दी। आरोप है कि छात्र तमंचा लंच बॉक्स में छुपाकर स्कूल लाया और क्लास के अंदर ही फायरिंग कर दी।
गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद शिक्षकों में गुस्सा है और सीबीएसई बोर्ड से जुड़े टीचर्स विरोध स्वरूप हड़ताल पर बैठ गए हैं। जिले के कई स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र को उसके टीचर ने किसी बात को लेकर थप्पड़ मारा था। इसी बात से नाराज़ होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel