अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, इंस्टा चैट में 8वीं का आरोपी बोला — “जो हो गया, सो हो गया”
गुजरात के अहमदाबाद के खोकरा इलाके में मंगलवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात हुई। क्लास 8 के एक छात्र ने अपने सीनियर 10वीं कक्षा के छात्र नयन संतानी पर स्कूल के बाहर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे शहर में गुस्से का माहौल है।
इंस्टाग्राम चैट में खुला राज
पुलिस जांच में आरोपी छात्र और उसके दोस्त के बीच हुई इंस्टाग्राम चैट सामने आई है। चैट में आरोपी ने साफ-साफ अपने जुर्म को कबूल किया।
चैट अंश:
दोस्त: भाई, तूने आज कुछ किया क्या?
आरोपी: हां
दोस्त: भाई, तूने चाकू मारा था?
आरोपी: हां तो.
बाद में आरोपी ने लिखा कि “तो बोल दे मैंने ही मारा।” जब दोस्त ने वजह पूछी तो आरोपी ने बताया कि नयन ने उसे धमकाया था — “तू कौन है? क्या कर लेगा?”। दोस्त ने कहा,“मार सकता था, मारना नहीं डालना था।”लेकिन आरोपी ने लापरवाही से जवाब दिया —“छोड़ ना, जो हो गया सो हो गया।”
CCTV फुटेज से साफ हुई तस्वीर
सीसीटीवी में घायल नयन स्कूल की बिल्डिंग में अपना जख्म दबाते हुए अंदर आता दिखाई दिया। तुरंत उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
पुलिस और हंगामा
वारदात के बाद आरोपी छात्र भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्कूल के गार्ड ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को जुवेनाइल एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया है।
शहर में गुस्सा
हत्या के बाद अहमदाबाद में जगह-जगह छात्र और अभिभावक स्कूलों में सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel