ग्रेटर नोएडा निक्की भाटी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। ताज़ा अपडेट के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी और निक्की के पति विपिन भाटी की कई लड़कियों के साथ चैट के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। इससे पहले विपिन का एक लड़की के साथ वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उस पर अवैध संबंधों के आरोप लगे थे। इन चैट्स के बाहर आने के बाद केस की जांच को नया मोड़ मिल गया है।
चचेरे भाई का खुलासा
निक्की के चचेरे भाई अमित पायला ने दावा किया कि विपिन के कई लड़कियों से संबंध थे और निक्की इसका विरोध करती थी। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े और मारपीट होती थी। विपिन, निक्की पर उसका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने का दबाव डालता था, क्योंकि वह लड़कियों को खुद को अविवाहित बताकर प्रेमजाल में फंसाता था। उसे डर था कि कहीं निक्की के सोशल मीडिया से यह सच न खुल जाए कि वह शादीशुदा है।
क्या हुआ था निक्की के साथ?
21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में निक्की के पति विपिन, सास दयावती, ससुर सतवीर और जेठ रोहित को आरोपी बनाया गया।
- आरोप है कि सास ने निक्की पर तेज़ाब छिड़का और विपिन ने उसे आग के हवाले कर दिया।
- घटना का वीडियो निक्की की बहन कंचन ने रिकॉर्ड किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- वहीं, निक्की के बेटे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि किस तरह उसके पिता और दादी ने उसकी मां के साथ हैवानियत की।
Imagine a little boy forced to watch his mother burn. That’s what 6-year-old Nikki’s son saw when her husband, Vipin, along with his family, set her on fire over dowry demands. Nikki pleaded for help as her sister recorded the horrifying moment, but she later died with 90% burns.… pic.twitter.com/03fIAtlmwI
— The Letter S (@WhyTheLetter_S) August 24, 2025
हत्याकांड की वजहें
पुलिस जांच और परिजनों के बयान के अनुसार, निक्की की हत्या के पीछे कई कारण जुड़े हैं:
- दहेज की मांग: निक्की को लगातार 36 लाख रुपये और लग्ज़री कार के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
- अवैध संबंध: विपिन के कई लड़कियों से संबंध थे, जिनका निक्की विरोध करती थी।
- इंस्टाग्राम रील्स: विपिन को निक्की का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद नहीं था। उसे डर था कि उसकी शादी का सच उजागर न हो जाए।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel