जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मंगलवार को डोडा जिले के भलेसा इलाके में बादल फटने की घटना सामने आई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस हादसे में 3 से 4 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई घर तेज़ बहाव में बह गए।
#WATCH | Doda, J&K | The water level of the Chenab River increases due to heavy rainfall pic.twitter.com/iV3u7KqWqP
— ANI (@ANI) August 26, 2025
भारी बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर भी यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। रामबन जिले में जगह-जगह भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिसकी वजह से सड़क पर आवाजाही बंद हो गई है।
#WATCH | Ramban, J&K | Water level in the Chenab River increased due to heavy rainfall pic.twitter.com/fXQeoD7UeT
— ANI (@ANI) August 26, 2025
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम सामान्य होने तक घरों से बाहर निकलने से परहेज करें। इसके साथ ही कटरा-शिवखोड़ी नेशनल हाईवे को भी भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है।
#WATCH | Doda, Jammu and Kashmir | Continuous heavy rainfall across Doda district has triggered landslides, mudslides, and shooting stones, leading to the closure of several link roads as well as stretches of the national highway. pic.twitter.com/0EuHmW5XNu
— ANI (@ANI) August 26, 2025
रियासी जिले के सीला गांव के पास भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ, जिससे कटरा-शिवखोड़ी हाईवे पर मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही रुक गई। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत रूट डायवर्ट किए। डीएसपी रियासी विशाल जम्वाल ने बताया कि बारिश से बलवा सड़क भी प्रभावित हुई है।
लगातार बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में खतरे की आशंका है। प्रशासन ने ऐसे स्थानों पर SDRF की टीमें तैनात की हैं और खासकर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel