ओडिशा के बालासोर से सनसनीखेज मामला
ओडिशा के बालासोर ज़िले में 23 साल की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है कि उसके साथ पिछले छह महीने में कई बार रेप हुआ है। पीड़िता ने बताया कि करीब छह महीने पहले उसका घर से अपहरण किया गया था। अपहरण के बाद जिस जगह उसे कैद कर रखा गया, वहाँ कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शारीरिक प्रताड़नाएँ भी दीं।
महिला का कहना है कि हाल ही में वह किसी तरह किडनैपर्स के चंगुल से भागने में सफल हुई और इसके बाद उसने भोगराई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को रीहैबिलिटेशन सेंटर भेजा है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, इससे पहले मार्च में पीड़िता की माँ ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उस वक्त माँ ने बताया था कि उनकी बेटी एक युवक के साथ भाग गई है और घर से करीब 3 लाख रुपए भी गायब हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel