सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण आज, 2 सितंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं, प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े सितारों की ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके भाई चिरंजीवी और भतीजे अल्लू अर्जुन समेत कई बड़े नामों ने पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पवन कल्याण को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक स्टार बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “श्री पवन कल्याण जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अनगिनत लोगों के दिलों और दिमागों में अपनी छाप छोड़ी है। वह सुशासन पर ध्यान केंद्रित करके आंध्र प्रदेश में एनडीए को मजबूत कर रहे हैं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
Best wishes to Shri Pawan Kalyan Ji on his birthday. He’s made a mark in hearts and minds of countless people. He is strengthening the NDA in Andhra Pradesh by focusing on good governance. Praying for his long and healthy life.@PawanKalyan
— Narendra Modi (@narendramodi) September 2, 2025
टॉलीवुड के मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने छोटे भाई पवन कल्याण पर प्यार लुटाते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की और तेलुगु में लिखा, “कल्याण बाबू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह फिल्म इंडस्ट्री में एक मेगास्टार, जन सेना पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण अविस्मरणीय है। मैं आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की शुभकामनाएं देता हूं।”
చలనచిత్ర రంగంలో అగ్రనటుడిగా,
ప్రజా జీవితంలో జనసేనాని గా,
ఆంధ్రప్రదేశ్ ఉప ముఖ్యమంత్రిగా ప్రజలకు నిరంతర సేవలందిస్తున్న కళ్యాణ్ బాబుకి జన్మదిన శుభాకాంక్షలు.
ప్రజా సేవలో నువ్వు చూపుతున్న అంకితభావం చిరస్మరణీయం.
ప్రజలందరి ఆశీస్సులతో, అభిమానంతో నిండునూరేళ్లు ఆయురారోగ్యాలతో ప్రజలకు… pic.twitter.com/13gaXFpWsG
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) September 2, 2025
पवन कल्याण के भतीजे और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी ट्विटर पर लिखा, “हमारे पावरस्टार और उपमुख्यमंत्री @PawanKalyan को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
Heartfelt Birthday Wishes to our Powerstar & Deputy CM @PawanKalyan garu pic.twitter.com/JGfBN1eU3M
— Allu Arjun (@alluarjun) September 2, 2025
अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने जून 2024 में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह अपनी दोहरी पहचान—एक ओर सिनेमा के पावरस्टार और दूसरी ओर राजनीति में जनसेवा के लिए—दुनियाभर में जाने जाते हैं। उनका जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। इस बार भी पावरस्टार के जन्मदिन पर हर ओर से शुभकामनाओं की बौछार हो रही है।