इजरायल और गाजा के बीच युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा के बावजूद हमास ने अपनी बर्बरता बंद नहीं की है। 14 अक्टूबर 2025 की शाम का बताया जा रहा एक वीडियो सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में हमास के हथियारबंद आतंकियों को 8 लोगों को घुटनों के बल बिठाकर निर्ममता से गोलियों से भूनते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि सभी पीड़ितों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और हाथ पीछे की ओर बंधे हैं। हमास के कमांडर के इशारे पर बंदूकधारी आतंकियों ने एक के बाद एक गोलियां चला दीं, जिससे सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद भीड़ “अल्लाह हू अकबर” के नारे लगाती रही।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग भयभीत और आक्रोशित हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भी इस घटना को लेकर निंदा की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह वीभत्स घटना गाजा के एक इलाके में हुई, जहां हमास का सीधा नियंत्रण है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीजफायर के बावजूद हमास के लड़ाके सड़कों पर हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या समूह को बेरहमी से मार डाल रहे हैं।
WARNING: GRAPHIC CONTENT
Re-emergent Hamas fighters executed men in the street alleged to be Israeli collaborators while Israel restricted aid into Gaza and kept the border shut https://t.co/yttjiqeDzj pic.twitter.com/Vg5s75Zaav
— Reuters (@Reuters) October 14, 2025
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2025 को अमेरिका, तुर्की, मिस्र और कतर की मध्यस्थता में गाजा शांति प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव के तहत दोनों पक्षों को तत्काल संघर्षविराम करने और मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने पर सहमति बनी थी। हालांकि, इस घटना से साफ है कि हमास इस समझौते का पालन नहीं कर रहा है। फिलिस्तीनी सुरक्षा बलों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में हमास ने गाजा में दर्जनों लोगों की हत्या की है, जिनमें कई निर्दोष नागरिक भी शामिल हैं।
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि गाजा में शांति स्थापित करना कितना कठिन है और किस तरह हमास के आतंकी तत्व अब भी क्षेत्र में हिंसा और दहशत का माहौल बनाए हुए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel