महाराष्ट्र एटीएस ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर को पुणे निवासी 35 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल जुबैर हांगरगेकर को गिरफ्तार किया था। उस पर आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े होने का आरोप है। हालांकि, इस खबर को लेकर मीडिया जगत में विवाद तब खड़ा हो गया जब केरल स्थित चैनल जनम टीवी (Janam TV) ने इस आरोपी की जगह गलती से Alt News के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की तस्वीर अपने समाचार ग्राफिक में इस्तेमाल कर दी।
इस गलती पर मोहम्मद जुबैर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने जनम टीवी के तमिल हैंडल (@TamilJanamNews) को टैग करते हुए पूछा कि आखिर उनकी पुरानी तस्वीर को एक आतंकी केस से जुड़े समाचार में क्यों दिखाया गया। जुबैर ने अपने पोस्ट में तमिलनाडु पुलिस (@tnpoliceoffl) और चेन्नई पुलिस (@chennaipolice_) को भी टैग किया और तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा,
“हैलो @TamilJanamNews, आपने मेरे फोटो को इस घटना में क्यों इस्तेमाल किया है @tnpoliceofffl @chennaipolice_?”
Hello @TamilJanamNews. Why are you using my photo for an unrelated incident? @tnpoliceoffl @chennaipolice_ pic.twitter.com/BZ3NHG2u7L
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) October 28, 2025
इस पोस्ट के बाद मामला तूल पकड़ने लगा, जिसके बाद तमिल जनम टीवी के डिजिटल हेड आनंद टी प्रसाद ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने बताया कि यह गलती उनकी टीम के एक सदस्य की ओर से हुई, जिसने गूगल पर ‘Techie Terrorist Zubair’ सर्च किया और जो पहली तस्वीर मिली, उसे बिना सत्यापन के इस्तेमाल कर लिया गया।
प्रसाद ने अपने बयान में कहा,
“हम हाल ही में हमारे तमिल जनम प्लेटफॉर्म पर हुई एक गलती को स्पष्ट करना चाहते हैं। हमने #Zubair नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर में गलत व्यक्ति की तस्वीर का उपयोग कर दिया। यह त्रुटि इसलिए हुई क्योंकि हमारी टीम के एक सदस्य ने गूगल पर ‘Techie Terrorist Zubair’ कीवर्ड से सर्च किया और प्राप्त फोटो को बिना जांचे इस्तेमाल कर लिया।”
Hello everyone, We would like to address a mistake that happened recently on our Tamil Janam platform.
Earlier today, we published a card regarding the arrest of a person named #Zubair. Unfortunately, in that post, we mistakenly used the photo of another individual who has… pic.twitter.com/2QJAihM2Li
— Anand T Prasad (@itisatp) October 28, 2025
उन्होंने आगे बताया कि टीम ने गलती को स्वीकार कर ली है और भविष्य में ऐसी त्रुटि न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने संबंधित डिजाइनर से भी बात की है और तथ्य-जांच की प्रक्रिया को और सख्त बनाने का आश्वासन दिया।
इस विवाद से अलग, महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जुबैर हांगरगेकर पुणे के कोंढवा इलाके का निवासी है। जांच में उसके पास से अल-कायदा से संबंधित साहित्य बरामद हुआ है। एटीएस ने उसके एक करीबी दोस्त को भी पुणे रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया है।
आरोपी जुबैर के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (निषेध) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एटीएस सूत्रों के अनुसार, 9 अक्टूबर को सातार में हुई डकैती और टेरर फंडिंग केस की जांच के दौरान इस गिरफ्तारी का सुराग मिला था। इस कार्रवाई में एटीएस ने 19 संदिग्धों के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की, जिसमें कई लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड ड्राइव, दस्तावेज़ और किताबें जब्त की गईं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel