कल जबलपुर के कचनार सिटी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक इस वर्ष महाकौशल प्रांत के जबलपुर जिले में आयोजित की जा रही है। यह बैठक कार्तिक शुक्ल अष्टमी, नवमी और दशमी, अर्थात 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक चलेगी।
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 30 अक्तूबर से, शताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों पर होगी चर्चाhttps://t.co/YfmcgcPUop
— RSS (@RSSorg) October 28, 2025
सुनील आंबेकर ने जानकारी दी कि संघ दृष्टि से भारत के 46 प्रांतों से कुल 407 कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, छह सहसरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, तथा 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह और प्रांत प्रचारक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, चयनित कार्यकर्ता भी बैठक में भाग लेंगे।
संघ शताब्दी वर्ष के संदर्भ में आंबेकर ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष का भव्य आयोजन नागपुर में 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी के दिन से प्रारंभ हुआ था। इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद थे, जबकि दलाई लामा का शुभ संदेश भी वाचन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर 14,101 स्वयंसेवक गणवेश में उपस्थित हुए, साथ ही बड़ी संख्या में नागरिकों और विदेशी आमंत्रितों की भी भागीदारी रही। देशभर में संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम बस्तियों और मंडलों में आयोजित हुए, जिनमें स्वयंसेवकों ने गणवेश में भाग लिया और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने सहभाग किया।
जबलपुर में 30, 31 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर 2025 को अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल बैठक – माननीय श्री सुनील आंबेकर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, रा. स्व. संघ pic.twitter.com/JRauawYkkI
— विश्व संवाद केन्द्र, काशी (@vskkashiprant) October 28, 2025
उन्होंने आगे बताया कि संघ द्वारा गृह संपर्क अभियान के तहत देशभर में 25 से 40 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वयंसेवक घर-घर जाकर फोल्डर और पुस्तिकाएँ वितरित करेंगे और “पंच परिवर्तन” का संदेश देंगे —
- कुटुंब प्रबोधन
- सामाजिक समरसता
- पर्यावरण युक्त जीवनशैली
- स्व का बोध
- नागरिक कर्तव्य
इन विषयों को लेकर समाज में व्यापक संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही हिन्दू सम्मेलन, नागरिक गोष्ठियाँ, सामाजिक सद्भाव बैठकें और युवा कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। समाज परिवर्तन के कार्य में मठ-मंदिर, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाएँ, तथा मातृशक्ति की भूमिका को भी प्रमुखता दी जाएगी।
प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि बैठक के दौरान वर्तमान सामाजिक और राष्ट्रीय परिस्थितियों पर भी विमर्श होगा। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आने वाले महीनों में अपने प्रवास के दौरान देशभर में प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे —
- 8-9 नवंबर को बैंगलोर में,
- 21 दिसंबर को कोलकाता में,
- और 7-8 फरवरी को मुंबई में।
इसके अलावा, सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर विशेष वक्तव्य और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान मंच पर प्रांत संघचालक डॉ. प्रदीप दुबे, तथा अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और प्रदीप जोशी उपस्थित रहे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel