बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिल्ली से वृंदावन तक आयोजित की जा रही ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ के दूसरे दिन शनिवार (8 नवंबर 2025) को उन्होंने कहा कि यह यात्रा हिंदू समाज में एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश लेकर निकली है।
#WATCH | Delhi | On the second day of his Sanatan Hindu Ekta Padyatra 2025, Bageshwar Dham Sarkar Acharya Dhirendra Krishna Shastri says, "… This padyatra is for social harmony and Hindu Ekta. Hindus in the country are uniting and coming out on the streets. India will… pic.twitter.com/jwQm37P8lz
— ANI (@ANI) November 8, 2025
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा अभियान नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए लोगों को प्रेरित करना है। शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा, “हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनता।” उन्होंने इस पदयात्रा को सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसमें जातिगत भेदभाव को समाप्त कर भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
शनिवार (8 नवंबर 2025) को दिल्ली में आयोजित इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकसाथ ‘जय श्रीराम’ और ‘हर हर महादेव’ के नारों से माहौल को धार्मिक उत्साह से भर दिया।
मीडिया से बातचीत में आचार्य शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा हिंदू समाज में आत्मगौरव और एकता की भावना जगाने का प्रयास है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel