दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (16 नवंबर 2025) को राजधानी के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की। इनमें एक मौजूदा और दो निर्माणाधीन स्टेशन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बदलावों का उद्देश्य स्थानीय पहचान को सशक्त करना और यात्रियों की सुविधा बढ़ाना है।
हैदरपुर गाँव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि मौजूदा पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम अब मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन होगा। वहीं वीआईपीएस कॉलेज के पास बन रहे पीतमपुरा नॉर्थ स्टेशन को नया नाम हैदरपुर गाँव मेट्रो स्टेशन दिया गया है।
रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों के सम्मान में निकली पवित्र रज कलश यात्रा का आज हैदरपुर पहुँचना अपने आप में एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। यह पवित्र यात्रा पूरे देश को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से जोड़ने वाला एक सशक्त संदेश है।
हैदरपुर गाँव की यह धरती स्वयं को धन्य मान रही है कि वीर… pic.twitter.com/rNMd9g6GMs
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 16, 2025
इसके अलावा क्यू-ब्लॉक में प्रस्तावित नॉर्थ पीतमपुरा स्टेशन का नाम बदलकर नॉर्थ पीतमपुरा–प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन रखा गया है। इस निर्णय के पीछे स्थानीय निवासियों की माँग को प्रमुख कारण बताया गया, जिन्होंने कहा था कि निर्माणाधीन स्टेशन उनकी ही भूमि पर है, इसलिए उसका नाम गाँव को दर्शाना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेजांगला युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि पवित्र रज कलश यात्रा का हैदरपुर आगमन पूरे देश में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हैदरपुर गाँव आज विकसित दिल्ली की नई पहचान बन रहा है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता का सुंदर समन्वय दिखाई देता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel