इंटरनेशनल ड्रग तस्कर पवन ठाकुर को इंटरपोल ने दुबई में गिरफ्तार कर लिया है, और अब उसे भारत लाने की तैयारी चल रही है। पवन ठाकुर का नाम हाल ही में दिल्ली में पकड़ी गई 282 करोड़ रुपए की मेथ की खेप के बाद सामने आया था। उससे पहले नवंबर 2024 में दिल्ली में बरामद किए गए लगभग 2500 करोड़ रुपए की कोकीन मामले में भी उसका सीधा कनेक्शन मिला था। इसी के बाद एनसीबी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से सहयोग माँगा और उसके खिलाफ सिल्वर नोटिस जारी किया गया।
जाँच एजनेंसियों ने उसकी हवाला नेटवर्क का भी खुलासा किया है, जिसके जरिए वह अपनी ड्रग तस्करी से कमाई गई काली कमाई को सफेद करता था। यह नेटवर्क दिल्ली से लेकर दुबई तक फैला हुआ था। वह दुबई में बैठकर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स सप्लाई चेन और तस्करी के कई ऑपरेशन संचालित कर रहा था।
ईडी भी इस मामले में सक्रिय है और भारत में उसकी संपत्तियों और नेटवर्क पर कार्रवाई चल रही है। अब तक जाँच एजेंसियों ने उसके 118 म्यूल बैंक अकाउंट्स फ्रीज किए हैं, जिनका उपयोग पैसों को घुमाने और फर्जी लेनदेन के लिए किया जाता था।
उसकी गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि उससे पूछताछ में ना केवल भारत बल्कि कई देशों में फैले छोटे और बड़े ड्रग नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। इससे इंटरनेशनल से लेकर लोकल स्तर तक ड्रग रैकेटों पर और सख्ती की कार्रवाई संभव हो सकेगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel