राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली में हुए आतंकी कार बम धमाके के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह इस केस में गिरफ्तार किया गया सातवाँ आरोपित है। उसकी पहचान हरियाणा के फरीदाबाद के धौज निवासी शोएब के रूप में हुई है।
NIA के अनुसार, शोएब ने आतंकी उमर उन नबी को 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट से ठीक पहले पनाह दी थी। जाँच में यह भी सामने आया है कि शोएब ने इस हमले से पहले उमर को कई प्रकार की लॉजिस्टिकल सहायता, अर्थात् साजो-सामान और आवश्यक सहयोग, उपलब्ध कराया था।
The National Investigation Agency (NIA) has arrested a Faridabad resident for harbouring terrorist Umar Un Nabi immediately before the Delhi terror bomb blast.
Soyab of Dhauj, Faridabad (Haryana) is the 7th accused to be arrested in the case. NIA investigations have revealed…
— ANI (@ANI) November 26, 2025
यह धमाका राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के बाहर हुआ था। इस विस्फोट में कई लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। NIA इससे पहले भी आतंकी उमर के छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel