सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने हाल ही में एक नया फीचर रोल आउट किया है, जिसके तहत हर महीने किसी देश में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट्स की सूची दिखाई जाती है। इस नई सूची में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। देश और दुनिया की सबसे लोकप्रिय राजनीतिक हस्तियों में शामिल पीएम मोदी के ट्वीट्स भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए हैं।
X द्वारा जारी पिछले 30 दिनों में भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट्स की टॉप-10 सूची में से 8 ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं। खास बात यह है कि इस सूची में देश के किसी अन्य राजनीतिक नेता का कोई भी ट्वीट शामिल नहीं है।
सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट उस पोस्ट का है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में लिखी भगवद गीता की प्रति भेंट करने का जिक्र किया था। इस ट्वीट को करीब 23 लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। इसके अलावा, इस ट्वीट की रीच लगभग 6.7 मिलियन तक रही, जबकि इसे करीब 29 हजार लोगों ने रीट्वीट किया।
Presented a copy of the Gita in Russian to President Putin. The teachings of the Gita give inspiration to millions across the world.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/D2zczJXkU2
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025
गौरतलब है कि X ने हाल ही में मंथली आधार पर किसी देश में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट्स की जानकारी देने वाला फीचर शुरू किया है। यह फीचर यूजर्स को यह देखने की सुविधा देता है कि किसी विशेष देश में किस ट्वीट को सबसे अधिक पसंद किया गया।
एलन मस्क के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर साल भी सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट्स की सूची जारी की जाती है। पिछले वर्ष भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट्स में विराट कोहली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत से जुड़े ट्वीट शामिल थे।
हालांकि, सोशल मीडिया कंपनी ने फिलहाल 2025 में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ट्वीट्स की वार्षिक सूची जारी नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि यह सूची अगले महीने जारी की जाएगी, जिसमें इस साल भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्वीट्स की पूरी जानकारी सामने आएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel