इस क्रिसमस और हॉलिडे सीज़न में डेज़र्ट शॉप्स अपने मेन्यू को खास फेस्टिव टच दे रही हैं। पसंदीदा मिठाइयों में अब क्रैनबेरी की एंट्री हो चुकी है, जो अपने चटपटे, हल्के मीठे स्वाद और चमकदार लाल रंग के साथ दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को और खास बना रही है। देशभर के शेफ इस ट्रेंड को अपनाते हुए ऐसे क्रैनबेरी-फोकस्ड डेज़र्ट्स पेश कर रहे हैं, जो स्वाद में रिच, लुक में फेस्टिव और माहौल में गर्मजोशी भरने वाले हैं। इस मौके पर शेफ कमलदीप, तेजा और सिमरन घर पर ट्राई करने के लिए तीन खास फेस्टिव रेसिपी साझा कर रहे हैं।
फेस्टिव क्रैनबेरी बेक – शेफ कमलदीप की रेसिपी
इस आसान और स्वादिष्ट बेक में मैदा, शुगर, बटर और दही से तैयार स्मूद बैटर में यूएस क्रैनबेरी मिलाई जाती है। क्रैनबेरी को हल्के से मैदे में लपेटकर बैटर में फोल्ड किया जाता है, जिससे बेक करते समय वे समान रूप से फैलें। सुनहरा और फूला हुआ बेक तैयार होने पर इसे स्लाइस करके परोसें। यह डेज़र्ट न सिर्फ़ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण फेस्टिव सीज़न के लिए एक हेल्दी टच भी देता है।
ऑरेंज क्रैनबेरी कुकीज़ – शेफ तेजा द्वारा
क्रिसमस गिफ्टिंग और न्यू ईयर स्नैकिंग के लिए परफेक्ट, ये कुकीज़ बटर, शुगर पाउडर और वनीला के साथ तैयार की जाती हैं। इसमें ऑरेंज जूस और चॉप्ड यूएस क्रैनबेरी मिलाकर एक सॉफ्ट डो तैयार किया जाता है। 175 डिग्री सेल्सियस पर बेक की गई ये कुकीज़ जब किनारों से सुनहरी हो जाती हैं, तो उनका खुशबूदार स्वाद पूरे घर को फेस्टिव मूड में ले आता है। एयरटाइट जार में स्टोर की गई ये कुकीज़ लंबे समय तक ताज़ा रहती हैं।
चीकपी क्रैनबेरी चॉकलेट ब्राउनी – शेफ सिमरन की खास पेशकश
हेल्दी और इंडल्जेंट का बेहतरीन मेल है यह ब्राउनी। उबले चीकपीज़, अंडे, डेट्स या गुड़, शहद, कोको पाउडर और नारियल तेल को ब्लेंड करके स्मूद बैटर बनाया जाता है। इसमें अखरोट, ड्राय यूएस क्रैनबेरी और डार्क चॉकलेट चंक्स मिलाए जाते हैं। 180 डिग्री सेल्सियस पर हल्का सा बेक करने के बाद तैयार होती है एक रिच, फजि ब्राउनी, जो क्रिसमस और न्यू ईयर गेदरिंग्स के लिए एक परफेक्ट फेस्टिव डेज़र्ट है।
कुल मिलाकर, इस हॉलिडे सीज़न में क्रैनबेरी डेज़र्ट्स सिर्फ़ स्वाद ही नहीं, बल्कि रंग और फेस्टिव फील भी जोड़ रहे हैं। चाहे बेक हो, कुकी हो या ब्राउनी—क्रैनबेरी के साथ हर मीठा पल बन रहा है और भी खास।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel