click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: पुतिन के आवास पर कथित ड्रोन हमले पर पीएम मोदी की चिंता…
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > पुतिन के आवास पर कथित ड्रोन हमले पर पीएम मोदी की चिंता…
IndiaTop NewsWorld

पुतिन के आवास पर कथित ड्रोन हमले पर पीएम मोदी की चिंता…

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर कथित ड्रोन हमले की खबरों पर पीएम मोदी ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में कूटनीति ही शांति का सर्वोत्तम रास्ता है। रूस ने पुतिन के घर पर 91 यूक्रेनी ड्रोन्स से हमले की कोशिश का दावा किया है, जबकि यूक्रेन ने इसे खारिज किया है।

Last updated: 2025/12/30 at 2:48 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर यूक्रेन के कथित ड्रोन हमले की खबरों पर गहरी चिंता जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में दुश्मनी खत्म करने और शांति स्थापित करने का सबसे प्रभावी रास्ता कूटनीति ही है। पीएम मोदी ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे शांति प्रयासों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी कदम से बचें, जो इन्हें कमजोर कर सकता है।

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “रूस के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने की खबरों से हम बहुत चिंतित हैं। मौजूदा समय में जारी कूटनीतिक प्रयास दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा रास्ता हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन कोशिशों पर ध्यान केंद्रित रखें और ऐसे किसी भी काम से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों नेता एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान रखते हैं।

Deeply concerned by reports of the targeting of the residence of the President of the Russian Federation. Ongoing diplomatic efforts offer the most viable path toward ending hostilities and achieving peace. We urge all concerned to remain focused on these efforts and to avoid any…

— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2025

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के ड्रोनों के जरिए पुतिन के उत्तर-पश्चिमी रूस के नोवगोरोड क्षेत्र में स्थित कंट्री रेसिडेंस को निशाना बनाने की कोशिश की। रूस के अनुसार, यह घटना रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि के बीच हुई।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक टीवी बयान में कहा कि सभी ड्रोनों को रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते मार गिराया और किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि रूस के पास सही समय पर जवाब देने का पूरा अधिकार है। लावरोव ने इन कथित यूक्रेनी हमलों को कीव और उसके सहयोगियों द्वारा शांति वार्ता को पटरी से उतारने की कोशिश बताया।

लावरोव ने यह भी कहा कि मॉस्को यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को लेकर अपने रुख की समीक्षा कर सकता है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम के साथ संवाद जारी रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रपति पुतिन ने सोमवार को ट्रंप से फोन पर बातचीत कर उन्हें राष्ट्रपति आवास पर हुए कथित हमले के बारे में बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि पुतिन ने उन्हें सुबह फोन कर बताया था कि यूक्रेनी ड्रोनों के एक झुंड ने उनके एक आवास को निशाना बनाया।

ट्रंप ने कहा, “आप जानते हैं कि मुझे यह किसने बताया? राष्ट्रपति पुतिन ने, सुबह-सुबह। उन्होंने कहा कि उन पर हमला किया गया। यह अच्छा नहीं है। मैं बहुत गुस्से में हूं।”हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह दावा गलत हो सकता है। ट्रंप ने कहा,“यह संभव है कि हमला हुआ ही न हो। हमला करना एक बात है, लेकिन किसी नेता के घर पर हमला करना बिल्कुल अलग बात है। इस समय ऐसा कुछ भी करना सही नहीं है।”

इस बीच, यूक्रेन ने रूस के सभी आरोपों का खंडन किया है। वहीं, क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने रूसी टीवी चैनलों से बातचीत में कहा कि पुतिन ने ट्रंप को राष्ट्रपति आवास पर हुए कथित हमले की जानकारी दी थी और राष्ट्रपति ट्रंप इस खबर से हैरान रह गए थे।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat

You Might Also Like

सपना चौधरी को कोर्ट से अंतरिम राहत, पति यशवीर साहू पर संपर्क और नजदीक आने पर रोक

बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद

ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

27 साल से बिना गैस के बन रहा 10 हजार भक्तों का भोजन, ₹26.80 करोड़ की LPG बचत का अनोखा मॉडल

TAGGED: @india, @narendramodi, alleged drones, Benjamin-Netanyahu, breakingnews, currentnews, hindinews, internationalnews, latestnews, Minister Sergey Lavrov, Novgorod region, oneindianews, pm modi, President Putin, President Vladimir Putin, Prime Minister Narendra Modi, Russia, social media platform X, topnews, Ukrainian drones, कथित ड्रोन, नोवगोरोड क्षेत्र, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू, मंत्री सर्गेई लावरोव, यूक्रेनी ड्रोन्स, राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team December 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article वडोदरा की MSU में पढ़ाई जाएगी PM मोदी की लिखी किताब ‘ज्योतिपुंज’, वीर सावरकर की आत्मकथा, स्वामी विवेकानंद और वेद-उपनिषद भी शामिल
Next Article असम पुलिस को बड़ी कामयाबी, बड़े जिहादी मॉड्यूल को किया ध्वस्त,बांग्लादेश से आता था ऑर्डर

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

सपना चौधरी को कोर्ट से अंतरिम राहत, पति यशवीर साहू पर संपर्क और नजदीक आने पर रोक
Entertainment India Top News June 10, 2026
बिहार के कैमूर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में दंपती गिरफ्तार
Bihar India Top News June 10, 2026
भरूच जुम्मा मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा: 700 साल बाद खुले तहखाने में मिलीं जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की मूर्तियां, बढ़ा ऐतिहासिक विवाद
India Top News June 10, 2026
ओमान से गुजरात तक बिछेगी 2000 KM लंबी अंडरसी गैस पाइपलाइन, ₹40,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
India Top News World June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.