अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में नए साल के जश्न से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। मिंट हिल शहर के रहने वाले 18 वर्षीय क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट को 31 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों का कहना है कि वह आतंकी संगठन ISIS से प्रभावित था और नए साल के मौके पर आम नागरिकों पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा था। उसका मकसद खुद को “कुर्बान” (बलिदानी) साबित करना था।
जांच में सामने आया कि स्टर्डिवेंट सोशल मीडिया पर लगातार कट्टरपंथी और जहरीला कंटेंट पोस्ट कर रहा था। वह खुद को “ISIS का सिपाही” बताता था और ईसाई धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करता था। मामला तब और गंभीर हो गया जब FBI ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत एक अंडरकवर एजेंट को उसके संपर्क में भेजा। बातचीत के दौरान स्टर्डिवेंट ने साफ कहा कि वह जल्द ही “जिहाद” करने वाला है और खुलेआम कत्लेआम की इच्छा जाहिर की।
The #FBI thwarted a potential terrorist attack on New Year's Eve in North Carolina. The subject was directly inspired to act by ISIS. A federal criminal complaint alleges 18-year-old Christian Sturdivant planned a violent attack at a grocery store in Mint Hill. SAC Barnacle… pic.twitter.com/njn7XBQTAC
— FBI Charlotte (@FBICharlotte) January 2, 2026
आरोप है कि वह किसी किराना स्टोर या फास्ट फूड रेस्टोरेंट जैसी भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाना चाहता था। उसने अंडरकवर एजेंट को दो हथौड़े और एक चाकू की तस्वीरें भी भेजी थीं। बाद में जब FBI ने उसके घर पर छापा मारा, तो उसके बिस्तर के नीचे से वही चाकू और हथौड़े बरामद हुए। इसके साथ ही दस्ताने, जैकेट और उन स्थानों की एक सूची भी मिली, जहाँ वह हमला करने की योजना बना रहा था।
सबसे चौंकाने वाला खुलासा उसके कमरे से मिले हाथ से लिखे नोट्स से हुआ, जिनका शीर्षक था “New Years Attack 2026”। इन नोट्स में उसने लिखा था कि वह कम से कम 20–21 लोगों को चाकू मारना चाहता है। उसने यह भी योजना बना रखी थी कि पुलिस के पहुंचने पर वह उन पर हमला करेगा, ताकि पुलिस की गोली से मारा जाए और खुद को “कुर्बान” साबित कर सके।
अधिकारियों के अनुसार, स्टर्डिवेंट ने ISIS के प्रति वफादारी की कसम भी खा ली थी और हमले की आखिरी तैयारियों में जुटा हुआ था। अमेरिका के असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल ने कहा कि समय रहते की गई इस गिरफ्तारी से कई निर्दोष लोगों की जान बच गई। फिलहाल आरोपी पर आतंकी संगठन को समर्थन देने और बड़े हमले की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel