कर्नाटक:
कर्नाटक के धारवाड़ हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद एहतियातन कोर्ट परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को बाहर निकाल लिया गया।
सूचना मिलते ही गरग पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की निगरानी कर रहे एसपी गुंजन आर्य भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए एम्बुलेंस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और फायर ब्रिगेड की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।
#WATCH | Karnataka | Bomb threat received at Dharwad High Court, police evacuate staff; Garag Police station officers, including SP Gunjan Arya, are present at the spot along with an ambulance, bomb disposal squad and fire brigade personnel. A thorough checking of the court… pic.twitter.com/bwmh7EOEmH
— ANI (@ANI) January 6, 2026
फिलहाल कोर्ट परिसर की गहन तलाशी और जांच का काम जारी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी वास्तविक है या अफवाह। एहतियाती तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel