लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जहानाबाद से सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद स्थानीय लोगों को खुलेआम गंदी-गंदी गालियाँ देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर NDA ने RJD और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 9 जनवरी 2026 का है। वीडियो में जब स्थानीय लोगों ने सांसद से विकास को लेकर सवाल किया, तो सुरेंद्र प्रसाद यादव आपा खो बैठे और गाली-गलौज शुरू कर दी। वीडियो में वे कुछ लोगों का नाम लेते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं।
देखें वीडियो, बिहार के यादवों ने नहीं दिया राजद को वोट, सांसद सुरेन्द्र यादव के बिगड़े बोल..#TejashwiYadav #MPSurendraYadav #RJD #BiharNews
[ Bihar, Yadav, RJD, SurendraYadav, Vote ] pic.twitter.com/JVBd7FdJ78
— One India News (@oneindianewscom) January 13, 2026
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उसी लोकसभा क्षेत्र की है जहां हाल ही में RJD उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था। इसी हार को लेकर सांसद का गुस्सा स्थानीय यादव समाज के लोगों पर फूटता दिख रहा है। वीडियो में सांसद कहते हैं, “15 हजार वोट उसको दे दिया, ऐसे में हम क्या करेंगे,” और इसके बाद वे लगातार गालियाँ देते हुए लोगों को कोसते नजर आते हैं।
इस वायरल वीडियो को लेकर बिहार में NDA गठबंधन के सहयोगी दल JDU ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। JDU सांसद और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “क्या RJD ने इस तरह के बिगड़ैल सांसद को गाली देने की छूट दे रखी है? अगर नहीं, तो लालू यादव को अपने सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव पर कार्रवाई करनी चाहिए।”
वहीं, बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लालू प्रसाद यादव से RJD सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel