उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से नर्सिंग छात्रा के यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। लखनऊ पुलिस ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के इंटर्न डॉक्टर मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब इसी यूनिवर्सिटी से जुड़े एक अन्य डॉक्टर रमीज को कुछ दिन पहले लव जिहाद और रेप के मामले में पकड़ा गया था।
निकाह का झांसा देकर शोषण का आरोप
पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोप है कि मोहम्मद आदिल ने नर्सिंग छात्रा से दोस्ती की और उसे निकाह का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का कहना है कि भरोसे के चलते वह आदिल के फ्लैट पर जाती थी, जहां उसने कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
![]()
अश्लील फोटो-वीडियो से धमकाने का दावा
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने आदिल से निकाह की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने छात्रा को धमकाया कि अगर शादी की बात दोबारा उठाई गई तो वह उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। इसी डर के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही।
29 दिसंबर को दर्ज हुई शिकायत
आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने 29 दिसंबर 2025 को कैसरबाग थाने में यौन शोषण और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया और लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा।
पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच जारी
बुधवार (14 जनवरी 2025) को लखनऊ पुलिस ने मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बरेली के रामबाग गरदन इलाके का रहने वाला है और KGMU से इंटर्नशिप कर रहा था। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।
डॉ. रमीज कनेक्शन की भी जांच
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी आदिल का कोई संबंध पहले गिरफ्तार किए गए डॉ. रमीज से था या वह किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा था। इस एंगल से भी मामले की पड़ताल की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel