कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मनरेगा बचाओ मोर्चा के एक कार्यक्रम के दौरान वह मोदी सरकार के नए कानून ‘VB-G RAM G’ की कथित खामियों पर बोल रहे थे। इसी दौरान जैसे ही कानून के नाम में ‘राम’ शब्द आया, राहुल गांधी उसे बोलने से बचते नजर आए।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जी-राम-जी बिल पर विरोध जताते हुए कहा,
“इसका नए कानून का नाम क्या है? मैं नाम भी नहीं जानता इसका क्या है?”
लोकसभा में LoP राहुल गांधी उस बिल का नाम तक याद नहीं रख पाए, जिसके खिलाफ वे विरोध कर रहे हैं।
VB-G RAM G बिल (विकसित भारत गारंटी… pic.twitter.com/8NquMWBtr9
— One India News (@oneindianewscom) January 22, 2026
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जब उन्हें कानून का पूरा नाम याद दिलाने की कोशिश की, तब भी राहुल गांधी अटकते दिखे। उन्होंने असमंजस भरे लहजे में कहा, “जी ग्राम जी? पता नहीं क्या नाम है…।” इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
⚠️🚨शर्म कर लो जयचंदो , अगर ख़ुद को हिंदू बताते हो
इस आदमी को भगवान राम का नाम लेने में भी दिक्कत हो रही
इतना अपमान यह मुस्लिम के पैगंबर का कर दे , तो माफ़ी माँगते फिरेगा 🤷🏻♂️
फिर भी आप सब अपने सनातन के जयचंद बने फिर रहे ⚔️ pic.twitter.com/X2gTeDbsDo
— सनातन सरकार ⚔️🚩 (@SanatanSarkaar) January 22, 2026
वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। आरोप लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर भगवान राम का नाम लेने से बचने के लिए भूलने का नाटक किया। कई लोगों ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया है।
“राम” नाम आते ही
“पप्पू” का दिमाग़ HANG हो जाता है 🤯 pic.twitter.com/lMV882vwjW
— Radhika Khera (@Radhika_Khera) January 22, 2026
पूर्व कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने भी इस मुद्दे पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘राम’ नाम आते ही “पप्पू” का दिमाग हैंग हो जाता है। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी गलत जानकारी फैलाकर देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर बहस तेज हो गई है और राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel